Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा।
शिक्षाविद, साहित्यकार, समाज सेवी, राजनीतिज्ञ एवं सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्र भाषा हिंदी गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान हिंदी के प्रति उनके विशेष योगदान हेतु ब्रज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी मध्य प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया है। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, सचिव तिरवर नाथ, कानूनी सलाहकार डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट  तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना देवी ने डॉ. चतुर्वेदी को वर्चुअल आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया।

डॉ. चतुर्वेदी ने अनेक पुस्तकों का लेखन किया है। उनके अनेक आलेख और कहानियां विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। अनेक पत्रिकाओं का उन्होंने संपादन भी किया है। अनेक शोधार्थियों का उन्होंने निर्देशन किया है। इसके अतिरिक्त भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा उन्हें अब तक पांच दर्जन सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं।

Previous Post Next Post