Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


माटी की महक न्यूज किशनगढ़ ।भैरूसिंह चौहान । उपखण्ड के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक बालाजी मेले के उपलक्ष में श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित सास्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार रात्रि में रविन्द्र रंगमंच पर "एक शाम बालाजी के नाम" विशाल भजन संध्या का आयोजन मार्बल उद्यमियों एव जन सहयोग से किया गया। श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथिसासंद भागीरथ चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, उपसभापति मनोहर ताराणी, समाजसेवी मुंशी मोहम्मद हुसैन मोहम्मद सिनोदिया, छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ कुमावत, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष चेतन चौधरी थे सभी अतिथियो का श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद द्वारा माल्यार्पण कर ,सिरोपा बंधवा कर मूमेंटो भेंट किया गया।भजन संध्या कार्यक्रम में मुख्य कलाकार दीपिका राव एव रेखा जागिड गुप एव राजस्थानी भजन कलाकारों के साथ ब्लू हेवन इवेंट की अद्धभुत प्रस्तुती दी गई। सर्वप्रथम हिन्दू परम्परा के अनुसार शुभ कार्य का शुभारंभ भजन गायक डी एल पांचाल द्वारा गणेश वन्दना "आवो अगणा पधारो श्री गणेश जी माता गौरा के लाड़ले गणेश जी प्रथम तुम को जो भी ध्यावे रिद्धि सिद्धि का वो फल पावें के साथ किया गया। सुप्रसिद्ध मशहूर मुख्य कलाकारा दीपिका राव द्वारा शानदार एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति से दशकों को नाचने व तालियों बजाने पर मजबूर कर दिया।दीपिका राव ने प्रथम प्रस्तुति  हो मारी बालाजी री धाम दिवला जा गया हो , हालो नी हालो भक्तों दर्शन कर ल्यो । दुसरी प्रस्तुति दीपिका राव अन्नू डांसर तेजा जी परणिज धोल्यो जाट परनिज। इस भजन पर अन्जु डांसर ने अपने नृत्य से सभी दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया ।दीपिका राव ने एक से बढकर एक एक प्रस्तुति नृत्य के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ख्याति प्राप्त भजन कलाकारा रेखा जागिड जो कोटा से पधारी उन्होंने डान्सर पुजा, राधिका कोटा ने अपने नृत्य से व रेखा जागिड ने अपनी आवाज़ से जनता को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया । रेखा जांगिड़ ने जो सूरज मुख में दबा लियो उन जान खिलौना ऊठा लियो ,कठ गयो रे हनुमान ओ बजरंग बाला वो पाताला में पहुंच गयो, राम लखन न बचा लियो प्रथम प्रस्तुति दी।उसके बाद आ गयो तेजाजी को भाव 
सारो भेलो हो गयो सगलो गाँव ,बाजे बाजे ढोल नंगाडा बाजे तेजाजी को भोपो नाचे  इस भजन पर पुजा डांसर ने नृत्य करते हुए अपने मुख से जमीन से रखा नोट उठा कर दर्शकों को अपने साथ नृत्य करने  व तालियां बजाने पर विवश कर दिया। चित्तोड से कॉमेडी का बादशाह सुन्दर छैला व ममता रंगीली ने हँसी मजाक कॉमेडी के साथ पुरी रात दर्शको को पाण्डाल में रुकने के लिए विवश कर दिया।
अन्नू पुष्कर, राधिक कोटा एवं पुजा ने एक से बढकर एक भजनों के साथ नृत्य प्रस्तुत किय। भजन संध्या कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी, मनीष  राजपुरोहीत, सचिव अमित  बड़जात्या, प्रचार मंत्री अनिल लढ्ढा, सुशील दाधीच, मोहित बरडिया, मनीष बन्जारा, संघठन सचिव विजय शर्मा के साथ अनेक सदस्य उपस्थित थे। 




कवि सम्मेलन आज 

बालाजी मेला महोत्स्व कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद, सह निदेशक प्रेम सागर शर्मा ने बताया कि सास्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 10 सितम्बर शनिवार को रात्रि 9 बजे से रविन्द्र रंगमंच मैदान पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन आर के  मार्बल ग्रुप के सौजन्य से किया जा रहा है। सह संयोजक श्याम जोगड, अध्यक्ष कैलाश रोकड़िया कार्याध्यक्ष परमिंदर जोशी एवं उपाध्यक्ष अशोक पाटनी ने जानकारी दी कि कवि सम्मेलन में कविता पाठ करने के लिए आमंत्रित ख्याति प्राप्त कवि संदीप शर्मा (धार) हास्य व्यंग्य, राव अजात शत्रु ( फिरोजाबाद) हास्य, मुमताज नसीम (अलीगढ़) श्रृंगार, अखिलेश द्विवेदी (बनारस)हास्य रस, भावना द्विवेदी (गोरखपुर) हास्य के कवि अपनी कविता पाठ कर किशनगढ़ की जनता का स्वस्थ मनोरंजन करेंगे।भजन संध्या कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी, मनीष  राजपुरोहीत, सचिव अमित  बड़जात्या, प्रचार मंत्री अनिल लढ्ढा, सुशील दाधीच, मोहित बरडिया, मनीष बन्जारा, संघठन सचिव विजय शर्मा के साथ अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Previous Post Next Post