माटी की महक न्यूज किशनगढ़ रिपोर्टर भैरूसिंह । किशनगढ़ में ऐतिहासिक श्री बालाजी मंदिर के वार्षिक मेले के साथ ही श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा रंगारंग ,संस्कृति ,धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज होगा । वार्षिक श्री बालाजी मंदिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के आयोजन को लेकर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मती से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया। मेला कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्रप्रकाश चैद ने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पाया था । इसलिए सभी सदस्यों ने कहा कि इस साल सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाए। श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में दिनांक 8 सितम्बर 2022 को रात्रि 9.00 बजे से रविन्द्र रंगमंच के प्रांगण में सांस्कृतिक सप्ताह के तहत मार्बल उद्यमियों एवं जन सहयोग द्वारा कार्यक्रम एक शाम बालाजी के नाम
विशाल भजन संध्या कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य कलाकार दीपिका राव एवं रेखा जांगिड़ ग्रुप एवं राजस्थानी भजन कलाकारों के साथ ब्लू हेवन इवेन्ट की अदभुत पेशकश की प्रस्तुती दी जाऐगी। कमेटी के निदेशक राजेन्द्र गुप्ता एवं कमेटी के सहनिदेशक प्रेमसागर शर्मा ने बताया कि दिनांक 10 सितम्बर 2022 को रात्रि 9:00 बजे से रविन्द्र रंगमंच के प्रांगण में सांस्कृतिक सप्ताह के तहत अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आर. के. मार्बल ग्रुप के सौजन्य आयोजित किया जाऐगा। कवि सम्मेलन में आमंत्रित कविगण संजय झाला दौसा हांस्य व्यंग्य, राव अजात शत्रु फिरोजाबाद हांस्य, मुमताज नसीम अलीगढ़ श्रृंगार, अखिलेश द्विवेदी बनारस हास्य मुन्ना बेट्री मंदसोर हांस्य, सुश्री भावना द्विवेदी गोरखपुर श्रृंगार रस एवं रोहित झन्नाट इंदौर हांस्य रस के कवि अपनी कविता पाठ कर लोगों का मनोरंजन करेंगे। कमेटी के सहसंयोजक श्याम जोगड़ कमेटी के अध्यक्ष कैलाश रोकडिया व महासचिव ज्ञानेन्द्र सैनी ने बताया कि दिनांक 12 सितम्बर 2022 को रात्रि 9:00 बजे से रविन्द्र रंगमंच के प्रांगण में सांस्कृतिक सप्ताह के तहत रंगारंग प्रस्तुति बॉलीवुड कलाकारा पेन्टाली सैन एण्ड ग्रुप द्वारा रंगारंगी प्रस्तुती दी जाएगी। यह कार्यक्रम बीएलजी ग्रुप एवं मयूरा सिटी के सौजन्य से आयोजित किया जाऐगा। मेले को लेकर आयोजित बैठक में कार्याध्यक्ष परमेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष उमराव बाकलीवाल, भवर मेघवाल, अशोक पाटनी , सुरेश ईनाणी, कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सोनी एवं मनीष राजपुरोहित, सचिव अमित बड़जात्या, मोहित बरडिया, मनीष बंजारा, संगठन मंत्री विजय शर्मा, प्रचार मंत्री अनिल लढ्ढा के साथ ही कमेटी के सभी सदस्य भौजूद रहे। सभी ने मेले को लेकर बहुत ही उत्साह दिखाया एवं कार्यक्रमों के आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।
