सवाई माधोपुर / चन्द्रशेखर शर्मा। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन वन डी महिला प्रकोष्ठ जिला सवाई माधोपुर की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं लहरिया महोत्सव कार्यक्रम रविवार को रणथंबोर रोड स्थित एक होटल मे संपन्न हुआ।महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ आरती भारद्वाज रही जबकि , विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विमला शर्मा , ममता शर्मा , डॉ शिवानी जैमिनी उपस्थित रही । समारोह की अध्यक्षता उन्होंने स्वयं की। आशा शर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, उसके बाद महिला पदाधिकारियो ने अतिथियो को अपना परिचय दिया और संगठन हित मे कार्य करते हुए समाजोत्थान के लिए महिलाओ ने शपथ ली।
आशा ने बताया कि शपथ ग्रहण के पश्चात श्रावण माह के पावन अवसर पर महिला पदाधिकारियो द्वारा लहरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं ने सावन के गीतो पर नृत्य किया और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की । जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि लहरिया महोत्सव कार्यक्रम में प्रथम प्रतियोगिता लहरिया क्वीन की हुई जिसमे सभी महिलाओं ने भाग लिया और प्रथम स्थान पर किरण शर्मा विजयी हुई । दूसरी प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ की हुई जिसमें सुनीता शर्मा विजय रही। तीसरी प्रतियोगिता बैलून रेस की हुई जिसमे पार्षद प्रियंका शर्मा विजय रही , तीनो विजेताओ को निर्णायक कमेटी जिसमे प्रोफेसर डॉ मनीषा शर्मा , ममता शर्मा , डॉ शिवानी जैमिनी शामिल थी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके बाद महिलाओ ने झूले का जमकर आनंद लिया और एक दूसरे के साथ सावन के गीत गाकर लहरिया महोत्सव मनाया |
जिला अध्यक्ष के अनुसार कार्यक्रम मे हेमलता शर्मा , सीमा गौतम , प्रभा शर्मा , कनकलाता गौतम , अर्चना शर्मा , सुनीता शर्मा , सुनीता गौतम , ममता चतुर्वेदी , अंजना पारीक , दीपा शर्मा , हर्षिता गौतम मंजू शर्मा , कृष्णा शर्मा , सावित्री शर्मा , सविता पांडे , उषा शर्मा , ज्योति शर्मा , पिंकी शर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारी उपस्थित रही।
