सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा। टोंक - सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने गुरुवार को पसोपा (भरतपुर ) पहुँचकर संत श्री विजयदास जी महाराज के दिव्य चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह को भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ,केन्द्रीय जल शक्ति मन्त्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ,भरतपुर सांसद श्रीमती रंजिता कोली,सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती,अलवर सांसद महन्त बालकनाथ सहित कई विधायक गण एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


