Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 


   


दौसा/चन्द्रशेखर शर्मा।
जिला परषिद दौसा की सामाजिक न्याय व समाजकि सेवाये स्थाई समिति की बैठक समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीलम गुर्जर की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई।  गत बैठक में अधिकारी को देर से पहुंचने पर अध्यक्ष द्वारा दिखाई सख़्ती का असर देखने को मिला। समिति के  अंतर्गत आने वाले सभी विभागों  के अधिकारी समय पर पहुंचे। 

बैठक में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डा0 रेखा मीणा से जून माह में समिति के अध्यक्ष द्वारा अस्पतालों के  निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियो पर विभाग द्वारा भेजी कार्यवाही पालना रिपोर्ट पर असंतोष जाहिर करते हुये चिकित्सा सुविधाएं दुरुस्त करने व वापस पालना रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये। आगामी  बैठक मे स्वयं सीएमएचओ को उपस्थति होने को कहा।  महिला  एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक  डॉ र्धमवीर ने बैठक मे पोषाहार वितरण की नई प्रक्रिया व मेन्यू, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दे योजना, मिशन आर्या, उड़ान योजना आदि की  जानकारी दी।  इस पर समिति अध्यक्ष गुर्जर ने उप निदेशक धर्मवीर सिंह  को बताया निरीक्षण  मे मिशन आर्या अभियान के शिविर मे नामांकित कुपोषित बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई थी। जिसे अगले चरण में शत प्रतशित करने के का लक्ष्य दिया।  सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक करतार सिंह ने विभाग द्वारा संचालित छात्रवृति व अन्य योजनाओं की जानकारी दी।  समिति के  सदस्य श्रीनारायण मीणा द्वारा पालनहार योजना का लाभ पूर्णतया  नहीं मिल पाने के बारे में पूछा तो उप निदेशक करतार सिंह बताया कि लाभार्थियों द्वारा अध्ययन प्रमाण पत्र का अपग्रेडेशन नहीं करवाया जा रहा है जिससे सभी लाभार्थियों को पालनहार योजना का लाभ नही मिल  पा रहा है । लाभार्थियों को जल्द से जल्द नजदीकी ई मित्र  पर जाकर अध्ययन प्रमाण पत्र का अपग्रेडेशन करवाना चाहिए। समिति की  सदस्य केसर देवी द्वारा द्वारापुरा निवासी महिला को मृत बताकर पेंशन बंद करने का मामला अधिकारी के समक्ष उठाया। जिस पर समाज न्याय अधिकारिता अधिकारी ने जांच करवाकर पेंशन फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया। 

बैठक में सिलिकोसिस बीमारी को कैसे कम किया जाए वह इसके बचाव पर चर्चा  हुई।  अध्यक्ष नीलम गुर्जर सरकारी छात्रावासों  मे रह रहे विद्यार्थियोंं को मापदंडों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।  बैठक में जिला परिषद सदस्य श्री नारायण मीणा, केसर देवी, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उप निदेशक डॉ. करतार सिंह मीना, ब्लॉक समाज कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा, सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल गुप्ता, महेश शर्मा आदी उपस्थित थे। 


Previous Post Next Post