Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



बामनवास/सवाई माधोपुर ( चन्द्रशेखर शर्मा)। बामनवास उपखंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं  हर-घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक  हरकेश झार्रा के नेतृत्व में बामनवास भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय पिपलाई से  भारतीय सेना के जवानों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के नाम राखीयां भेजी गई । इस अवसर पर बोलते हुए पिपलाई मिडिया प्रभारी ने कहा कि सैनिक देश की हर समय रक्षा करते हैं देश सेवा से बड़ा उनके लिए कोई त्यौहार नहीं है, ऐसे में जिला महामंत्री और जिला संयोजक द्वारा जो मुहिम चलाई गई वह बहुत अनुकरणीय है सैनिकों के लिए राखी भेजना सम्मानजनक कार्य है इससे संदेश जाएगा कि सैनिकों के पीछे हर भारतीय खड़ा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामचरण  बोहरा, उपाध्यक्ष राघवेश शर्मा ,मुकेश मीणा, हरिसिंह गुर्जर और अन्य पदाधिकारी व अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

Previous Post Next Post