![]() |
(डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी) |
सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा। आगामी बारह अगस्त को दिल्ली के साहित्य अकादमी संगोष्ठी कक्ष में अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित साहित्य शिरोमणि पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी सृजन पर्व में सवाई माधोपुर से लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं समाज सेवी डॉक्टर मधु मुकुल चतुर्वेदी को साहित्य शिरोमणि पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी सृजन सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने बताया कि यह,प्रतिष्ठित पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय समाज विज्ञानी एवं सुलभ आंदोलन के जनक पद्मभूषण डॉक्टर विन्देश्वर पाठक जी के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जय प्रकाश पांडेय (दिल्ली),डॉ सतीन देसाई (अहमदाबाद), ज्ञानचंद मर्मज्ञ (बैंगलुरू), डॉक्टर ऋचा सिन्हा (मुंबई), किशन स्वरूप (मेरठ), अनीता प्रसाद, ऋषि सिन्हा (पटना), डॉक्टर भगवान स्वरूप चैतन्य (ग्वालियर) तथा महेश बंसल (गुरु ग्राम) को भी उनकी उल्लेखनीय सेवाओं हेतु अलंकृत किया जाएगा।इस कार्यक्रम का अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के वैश्विक पटल से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
![]() |
| (पद्मभूषण डॉक्टर विन्देश्वर पाठक) |

