दौसा(राजस्थान) चन्द्रशेखर शर्मा। मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा भवन में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समस्त विभागों के अधिकारियों को योजना के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत करवाया गया। जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी मीना नीरू ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना में विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण एवं जनसहयोग तथा सीएसआर से वित्त प्रबंधन में शामिल किए जा सकेगें। योजना में राज्य स्तर से आधारभूत संरचनाओं (जो किसी भी विभागीय योजनाओं में शामिल नहीं हो या बजट का अभाव हो।) के निर्माण हेतु कार्य करवाये जाने का प्रावधान रखा गया है। येसे कार्य चिन्हित कर प्रस्ताव स्वीकृति हेतु 15 दिवस में योजना के दिशा-निर्देशानुसार कार्यालय में भिजवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
बैठक में वी0 केतन कुमार उप वन संरक्षक दौसा, ओम प्रकाश शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दौसा, रामजी लाल मीणा सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय दौसा, डॉ0 श्री धर्मवीर मीणा उपनिदे6ाक महिला एवं बाल विकास विभाग दौसा, के0सी0मीणा अधीक्षण अभियन्ता पी0एच0ई0डी0 दौसा, बी0एल0मीणा अधीक्षण अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 दौसा, प्रहलाद सिंह मीणा संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग दौसा, डॉ0 दीपक शर्मा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौसा, शंकर लाल मीणा उपनिदेशक कृषि विभाग दौसा, नमोनारायण मीणा श्रम कल्याण अधिकारी दौसा,डा0 करतार सिंह मीणा सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दौसा, पी0आर0 मीणा जिला परिवहन अधिकारी दौसा, जगदीश नारायण निर्वाण जिला रोजगार अधिकारी दौसा सदस्य सचिव उपस्थित थे।
