मुख्यमन्त्री युवा सम्बल योजना 2021 की मॉनिटरिंग एवं इन्टर्नशिप के लिये गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
दौसा/राजस्थान(चन्द्रशेखर शर्मा। मुख्यमन्त्री युवा सम्बल योजना 2021 की मॉनिटरिंग एवं इन्टर्नशिप के लिये गठित जिला स्तरीय समिति दौसा की बैठक सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उनके अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी करें कि मुख्यमन्त्री युवा सम्बल योजना के आवेदकों के मोबाईल पर प्राप्त होने वाले एसएमएस के आधार पर इन्टर्नशिप के लिये जोइनिंग कराकर जोईनिंग रिपोर्ट हस्ताक्षरित कर देवें ताकि आवेदक पोर्टल पर जोईनिंग रिपोर्ट अपलोड कर सकें। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी निर्देश जारी करें कि इन्टर्नशिप कर रहे आवेदकों को महीना पूर्ण होने पर अगले माह के प्रथम कार्यदिवस को इन्टर्नशिप उपस्थिति प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षरित कर एवं मोहर लगा कर आवेदकों को दे दें ताकि वे 5 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड कर सकें। बेरोजगारी भत्ते का भुगतान उपस्थिति प्रमाणपत्र के आधार पर ही किया जाता है। उन्होने इस फ्लेगशिप योजना के संचालन में सभी अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग को आवश्यक बताया एवं सभी अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिये उन सबका आभार भी जताया।
बैठक में सदस्य सचिव जिला रोजगार अधिकारी जगदीश नारायण निर्वाण ने मुख्यमन्त्री योजना का प्रगति-विवरण प्रस्तुत करते हुये बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 9.72 करोड रूपये का भुगतान आवेदकों के बैंक खातों में भिजवाया जा चुका हेै। माह मई 2022 तक के भत्ते का भुगतान किया जा चुका हेै तथा माह जून के भुगतान के लिये कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। सदस्य सचिव निर्वाण ने बताया कि अब तक कुल 27 विभागों को 11930 युवाओं को इन्टर्नशिप हेतु कार्यालय आवंटन के लिये सूचियां भेजी जा चुकी है। इन विभागों के द्वारा उनको भेजी गई सूचियों में शामिल सभी आवेदकों को कार्यालय आवंटन कर दिये गये है। सदस्य सचिव निर्वाण ने बताया कि योजना के अन्तर्गत आयु सीमा पूरी हो जाने पर, या योजना में लाभ प्राप्त करने की अधिकतम अवधि दो वर्ष पूर्ण हो जाने पर या आवेदकों के द्वारा प्रार्थना पत्रें के आधार पर आवेदनों को स्टॉप किये जाने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलती रहती है। 22 जुलाई 2022 को पोर्टल पर मौजूद रहे आवेदकों में से विभागवार आवंटित एवं जोईनिंग अपलोड करने वाले आवेदकों की डिटेल भी निर्वाण के द्वारा सदन को बताई गई । जिसके अनुसार कुल 9798 आवेदको को कार्यालय आवंटित है तथा 9319 आवेदकों ने पोर्टल पर जोईनिंग अपलोड की हुई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर कार्यालय आवंटन करते ही आवेदक को उसके आवेदन में अंकित मोबाईल पर स्वतः ही एसएमएस जाता है, जिसमें आवंटित कार्यालय का नाम दिया जाता है तथा सात दिवस में जोईनिंग कर जोइनिंग रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के लिये निर्देशित किया जाता है उन्होंने ने यह भी बताया कि आवंटन तिथि से पन्द्रह दिवसों के भीतर पोर्टल पर जोइनिंग अपलोड करने वाले आवेदकों के आवेदन को स्टाप किया जा सकता हेै। अध्यक्ष महोदय ने भी इस सम्बन्ध में सहमति जताई।सदस्य सचिव जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन्टर्नशिप के लिये आवंटित कार्यालयों में कुछ कार्यालयों के अधिकारी पोर्टल से आवेदकों के मोबाईल पर जाने वाले एसएमएस के आधार पर ज्वाईन कराने से मना कर देते है तथा लिखित आदेश एवं सूची प्रस्तुत किये जाने के लिये कहते है जिससे आवेदकों को समय पर जोईनिंग अपलोड करने में समस्या आती है। जोईनिंग समय पर नही होने से जिले की रैंकिंग पर असर पड़ता हेै।
बैठक में मीना नीरू अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा, लोकेन्द्र सिंह सी.आई. पुलिस विभाग दौसा, वी. केतन कुमार उप वन संरक्षक दौसा, ओम प्रकाश शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दौसा, रामजी लाल मीणा सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय दौसा, डॉ. श्री धर्मवीर मीणा उपनिदे6ाक महिला एवं बाल विकास विभाग दौसा, के.सी.मीणा अधीक्षण अभियन्ता पी.एच.ई.डी. दौसा, बी.एल.मीणा अधीक्षण अभियन्ता पी.डब्ल्यू.डी.दौसा, प्रहलाद सिंह मीणा संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग दौसा, डॉ. दीपक शर्मा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौसा, शंकर लाल मीणा उपनिदेशक कृषि विभाग दौसा, नमोनारायण मीणा श्रम कल्याण अधिकारी दौसा,डा.करतार सिंह मीणा सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दौसा, पी.आर. मीणा जिला परिवहन अधिकारी दौसा, जगदीश नारायण निर्वाण जिला रोजगार अधिकारी दौसा सदस्य सचिव उपस्थित थे।

