Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


  किशनगढ़ । रावणा राजपूत महासभा संस्थान की किशनगढ़ तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रावणा राजपूत सभा भवन मीरा बावड़ी पर आयोजित किया गया । जिसमे मुख्यातिथि अजमेर जिलाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़,समाजसेवी व भामाशाह प्रहलाद सिंह पालड़ी रहे । सर्वप्रथम माँ भगवती को नमन किया गया । उसके बाद अतिथियों का साफा व मालार्पण कर स्वागत किया गया । जिलाध्यक्ष शंकर राठोड़ ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में अब शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को  छात्र राजनीति में भी आगे आना होगा । ओर अधिक से अधिक समाज के संस्थाओं से जुड़ कर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे वह अपनी सामाजिक व परंपरा ने को भूले नहीं वहीं समाजसेवी व भामाशाह प्रहलाद सिंह पालड़ी ने कहा कि किशनगढ़ में रावणा राजपूत समाज बहुसंख्यक है और आने वाले चुनाव में एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी चाहिए । तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह पंवार ने सभी कार्यकारणी सदस्यों को एकजुट होकर समाजसेवा में हमेशा तैयार रहने व सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का संकल्प दिलाया । चुनाव अधिकारी ओमसिंह भाटी,नटवरसिंह ,सुरेश सिंह मांगलिया ने सभी कार्यकारणी के सदस्यों को मुख्यातिथियो की मौजूदगी में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण में तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह पवार ,महामंत्री गणपत सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह गोड़,नवयुवक मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह गौड़ महिला मंडल अध्यक्ष खुशी मेड़तिया ,पार्षद बिरजू सिंह नरूका ,पूर्व पार्षद मीनू कवर ,पूर्व सरपंच बाघसूरी बहादुरसिंह भाटी,महावीरसिंह ,नन्दसिंह गोड़, पूर्व अध्यक्ष भगचन्द कच्छावा,पूर्व अध्यक्ष सज्जनसिंह चोहान,सुरेशसिंह,सीताराम सिंह,देवकर्णसिंह, सुनिल सिंह,विजयसिंह,चामुंडा सेना के नरेन्द्रसिंह ,रूपनगढ़ अध्यक्ष मखन सिंह चोहान, लाभसिंह, रामप्रसाद सिंह,विजयसिंह,शैतानसिंह, प्रहलाद सिंह कच्छावा,कुंदनसिंह,भवँरसिह, विजेंद्र सिंह,लालसिह देवड़ा,रामसिंह , पूर्व अध्यक्ष किशनसिंह पंवार,अर्जुनसिंह ,चन्द्रसिंह,पिन्टूसिंह,महेंद्रसिंह,दिलीप सिंह ,सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Previous Post Next Post