Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



दौसा/चन्द्रशेखर शर्मा। वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव ने कहा कि वंशावली लेखन एवं लेखकों के संरक्षण एवं विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को सर्किट हाउस दौसा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकादमी के अध्यक्ष ने कहा कि वंशावली लेखकों को ऑनलाइन कर ओर प्रभावी बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है ताकि प्रत्येक समाज को अपनी वंशावली लिखने वाले लेखकों के बारे में जानकारी मिल सके । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वंशावली परिवारों के विकास एवं संरक्षण के लिये बजट का भी प्रावधान रखा हैॅ तथा इनके कार्यो को गति प्रदान करने के लिये मुझे दायित्व सौपा है। उन्होने कहा कि वंशावली लेखकों के विकास  के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी संभागीय मुख्यालयों पर वंशावली संग्रहालय का निर्माण करवाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि वंशावली लेखकों को एक छत के नीचे लाकर वंशावली को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देने के लिए युवाओं को जागृत किया जाएगा तथा बुर्जुगों से अपनी इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को जानकारी देने का भी निवेदन किया जाएगा ताकि वंशावली लेखकों की महत्वता का आमजन को पता लग सके। उन्होंने कहा कि दौसा जिले के कई गांव में वंशावली लेखक निवास करते हैं तथा अपने जजमानों के यहां घर घर जाकर उनको उनकी वंशावली सुना कर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। आज सभी समाजों में युवा वर्ग अपने वंश के बारे में जानकारी रखने में रूची रखने जगे है। इस अवसर पर अखिल भारतीय वंशावली अकादमी युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक  राज मोहन जागा , संस्थापक यातेंद्र सिंह बदलेटा, अध्यक्ष बस्सी प्रेम सिंह जागा ,अध्यक्ष भरतपुर अजय जागा, कोषाध्यक्ष दौसा उमेश कुमार जागा, वंश लेखक लवाण सुरेश कुमार जागा व वंश लेखक लवाण अंकित कुमार जागा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------------

Previous Post Next Post