Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



जन सरोकार, समाजसेवा, जिले के विकास हेतु सकारात्मक दूरगामी, मानवतावादी दृष्टिकोण एवं सरकारी योजनाओं के गुणात्मक एवं प्रभावी क्रियान्वयन में रही विशेष भूमिका

दौसा/राजस्थान ( चन्द्रशेखर शर्मा)। रज्जाकी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट जूनिया शरीफ केकड़ी अजमेर द्वारा  दौसा जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी को सोमवार को सुदर्श अवार्ड सम्मान से विभूषित किया गया। सुदर्श अवार्ड समिति के अध्यक्ष विनोद बिहारी शर्मा पूर्व सदस्य आरपीएससी द्वारा यह सम्मान जिला कलेक्टर के जन सरोकार, समाजसेवा, जिले के विकास हेतु सकारात्मक दूरगामी, मानवतावादी दृष्टिकोण एवं सरकारी योजनाओं के गुणात्मक एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुदर्श अवार्ड समिति के अध्यक्ष विनोद बिहारी शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट  जिले के महान शिक्षाविद एवम शांति और सद्भाव के अग्रदूत डॉक्टर अब्दुल रज्जाक खान की प्रेरणा से स्थापित किया गया है,जोकि आगामी समय में र्धामिक, सामाजिक सद्भाव व सामाजिक सरोकारों का विशाल केंद्र बनेगा। उन्होने कहा कि हमारा ट्रस्ट जिला कलेक्टर कमर चौधरी का सम्मान करके गौरव का अनुभव कर रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल लतीफ उर्फ अन्ना मियां ने बताया कि यह अवार्ड  प्रतिवर्ष  विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है । वर्ष 2022 का सुदर्श अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में लोक सभा सांसद दौसा जसकौर मीणा ,विज्ञान चिकित्सा एवं प्रौद्योगिकी हेतु डॉक्टर सचिन झंवर,निदेशक अपेक्स हॉस्पिटल जयपुर ,कला एवं साहित्य हेतु फारुख अफरीदी, विशेष अधिकारी मुख्यमंत्री राजस्थान तथा शांति एवं सद्भाव के लिए जनाब नसीरुद्दीन चिश्ती अजमेर को प्रदान किया गया है। इस अवसर पर रंगलाल मीणा काली पहाडी़, राजीव शर्मा ,मोहम्मद आसिफ खान ,रामजी लाल मीणा, डॉक्टर अब्दुल हमीद, महेश बालाहेड़ी, अब्दुल कलाम, राजेंद्र कुमार सोनी ,ओम प्रकाश शर्मा , ईशाक खान बीकानेरी,महेश गुप्ता ,राजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य  व्यक्ति उपस्थित थे।


Previous Post Next Post