Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक





राजसमंद सांसद के जन्मदिवस पर जिला मुख्यालय पर संपन्न हुए कई सेवा कार्य

सवाई माधोपुर(चन्द्रशेखर शर्मा)। राजस्थान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सवाई माधोपुर की पूर्व विधायक तथा राजसमंद सांसद राजकुमारी दियाकुमारी का जन्मदिन भाजपाइयों द्वारा रविवार को बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सेवाकार्य कर मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड एडवाइजरी का पालन करते हुए सवाईमाधोपुर शहर में भैरू दरवाज़ा स्थित राधाकृष्ण गौशाला मे गो वंश को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया इसके बाद दोपहर 1 बजे राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु वार्ड मे भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और दोपहर 2 बजे विवेकानंदपुरम स्थित यश मंद बुद्धि दिव्यांग विधालय मे दिव्यांग बच्चो के बीच केक काटकर राजकुमारी का जन्म दिवस मनाया गया।इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



Previous Post Next Post