Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में सफाई व्यवस्था को  बेहतर बनाने के सम्बन्ध में मांगे सुझाव

सवाई माधोपुर(चन्द्रशेखर शर्मा)। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बुधवार को नगर परिषद सभागार में नगर परिषद के सभी पार्षदों के साथ बैठक आयोजित कर शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं शहर के सौन्दर्यकरण के संबंध में चर्चा कर सुझाव मांगे।

जिला कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाये। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद के कार्मिकों को नगर परिषद द्वारा संचालित ऑटो टीपरों के माध्यम से कॉलोनियों में जाकर डोर टू डोर नियमित कचरा संग्रहण करने के निर्देश दिये।

नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्थाओं को लेकर सिटी प्लान के बारे में जानकारी दी। बैठक में वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डो से संबंधित समस्याओं से जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त को अवगत कराया। बैठक में शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्याओं के समाधान के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पार्षदों ने बताया कि सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई नही की जाती। कचरा संग्रहण के लिये ऑटो टीपर भी समय पर व नियमित नही आते। सफाई कार्मिकों द्वारा नालियों कि सफाई नही की जाती न ही सड़को पर फैला कचरा संग्रहण किया जाता है। बैठक में कॉलोनियों में क्षतिग्रस्त रोड, रोड लाईटों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

बैठक में नगर परिषद सभापति विमल चन्द महावर, नगर परिषद उप सभापति अली मोहम्मद, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सभी पार्षदगण, सभी जमादार उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post