Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 एक पुस्तक से ही मिल जाएगी ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी 

ऐतिहासिक आयोजन के साथ स्वर्ण नगरी स्मारिका का हुआ विमोचन 

जैसलमेर  - सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर जिले के स्थानीय डीआरडीए सभागार में स्वर्णनगरी स्मारिका एवं वेबसाईट का लोकार्पण जिला कलेक्टर डॉ प्रतिभा सिंह के मुख्य आतिथ्य व  कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेद सिंह तंवर की अध्यक्षता में एवं जैसलमेर राज परिवार के प्रतिनिधि जन्मेजय राज सिंह, बीएसएफ कमांडेंट सत्येंद्र सिंह, जोधपुर समाजसेवी किशोरसिंह परिहार, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, ठाकुर विक्रमसिंह के अति विशिष्ट अतिथि तथा उप सभापति खीमसिंह, वल्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष जैसलमेर हाजी छोटू खान कंधारी, उप प्रधान हेमसिंह राठोड़, राजयोगिनी बीके मनिषा के विशिष्ट अतिथि में हुआ। 

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ प्रतिभा सिंह ने कहा कि गोल्डन सिटी जैसलमेर इतिहास कला संस्कृति ऐतिहासिक धरोहरों के विस्तृत विवरण को प्रदर्शित करती जैसलमेर के हसन खान कंधारी (वरिष्ठ पत्रकार ) एवं नरेश सोनी  द्वारा संकलित स्मारिका स्वर्ण नगरी एक नजर मरूभूमि पर एवं डिजिटल एडिशन स्वर्ण नगरी डॉट कॉम का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वर्णनगरी स्मारिका अपने आप में एक अलग सोच है जो काबिले तारिफ है उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने कहा कि यह स्मारिका जैसलमेर पर्यटनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस स्मारिका में जो विवरण दिया गया हे वो वास्तव में बहुत ही सराहनीय है। साथ ही उन्होंने आमजन को स्वच्छ व साफ रखने की अपपील की।

  राज परिवार के प्रतिनिधि जन्मेजय राज सिंह ने कहा कि यह स्मारिका नहीं संपूर्ण स्वर्ण नगरी है जिसको एक बार पढ़ लें तो वो जैसलमेर आने से नहीं रूक सकता। 

 बीएसएफ कमाण्डेंट कमांडर सत्येंद्र सिंह ने स्मारिका व वेबसाईट के अनूठे प्रयास की बधाईयां देते हुए कहा कि ये इस स्मारिका में संपूर्ण जैसलमेर का जो वर्णन सजौया है जो सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है।

  पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि जैसलमेर के पर्यटन को चार चांद लगाने स्वर्ण नगरी को निहारने आने वाले तमाम पर्यटकों को जैसलमेर के इतिहास कला और संस्कृति से रूबरू करवाने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। जिसका पर्यटकों के साथ-साथ आमजन को लाभ मिलेगा। 

 साहित्यकार नंदकिशोर शर्मा, जोधपुर समाजसेवी किशोरसिंह परिहार ने भी पुस्तक की सराहना की। 

कार्यक्रम का संचालन प्रीति भाटिया एवं बाड़मेर के एंकर हरीश सुथार ने किया आभार जोधपुर से आए वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन फारूखी ने व्यक्त किया।

 

हुआ सम्मान -स्मारिका विमोचन के दौरान अतिथियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन, सुरेश जाटोल, साहित्यकार नंदकिशोर शर्मा साहित्यकार एवं लेखक लक्ष्मीनारायण खत्री, ओमप्रकाश भाटिया, बख्श खान, प्रीती भाटिया, हरीश सुथार सहित कई लोगों का सम्मान किया गया।

ये रहे मौजूद-कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम कल्लां, नवाब खान भाटी, सिकंदर गाडीवाल, डॉ. मोहम्मद नासिफ, जेठाराम माली, देवीसिंह, भूपेन्द्र माली, टीम बाडमेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल, घनश्याम माली, जगदीश कच्छवाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post