Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




दौसा (चंद्रशेखर शर्मा)। जिला स्तरीय वाद निवारण तंत्र (डी.आर.एम.) एवं जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक औद्योगिक समस्याओं का समाधान करने और जिले में नवीन निवेशकों को आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को  बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में जिला कलक्टर ने  विभिन्न विभागीय प्रतिनिधियों को उद्योगों से संबंधित लम्बित विद्युत कनेक्शनों का शीघ्र निस्तारण करने व सभी इण्डस्टि्रयल फीडर बिना किसी ट्रिपिंग के निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। कोलाना में ढीले तारों का से संबंधित समस्या का सर्वे करके कार्यवाही करने एवं रेवेन्यू विभाग से सम्पर्क कर अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने के लिए रीको को निर्देशित किया।जिला कलक्टर ने फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग के अधिकारी एवं प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके द्वारा किए जाने वाले नियमित निरीक्षणों की रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। सिकंदरा स्टोन उद्यमियों की सिलिकोसिस व श्रमिक कार्ड से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए 15 दिन तक विशेष अभियान चलाने व समस्या समाधान हेतु निर्देशित किया गया। औद्योगिक क्षेत्र दौसा के अन्तर्गत मुख्य सड़क पर लगे पेड़-पौधों में पानी देने हेतु जिला कलक्टर द्वारा औद्योगिक संघ एवं नगर परिषद को निर्देशित किया गया एवं औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के किनारे बजरी के ढेर एवं अतिक्रमण के संबंध में महा प्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, दौसा, आर.एम. रीको दौसा, आर.टी.ओ. एवं बजरी एशोसियशन के अध्यक्ष मिलकर एक बैठक का आयोजन करने एवं लोगों को समझाईश करने हेतु निर्देशित किया है।  

 बैठक के प्रारम्भ में महाप्रबंधक शिल्पा गोखरू ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक का शुभारम्भ किया। उक्त बैठक में, अतिरिक्त जिला कलक्टर आर. के. मीना, एस.ई. जेविविएनएल, एस.ई. पीएचईडी, सहायक निदेशक, जनसंपर्क, आर.एम. रीको, ए.आर.एम. रीको सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग, उद्योग संघ, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के गोपाल सिंह गुर्जर, दौसा के अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, मेघराज मीना जिला उद्योग अधिकारी आदि ने भाग लिया।

Previous Post Next Post