मीनाक्षी कुमारी व सिया कंवर एवं सपना सैन रही अव्वल
गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गंगापुर सिटी की ओर से विगत दिनों 12 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक युवा पखवाड़ा के अन्तर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनके परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए । एबीवीपी के जिला संयोजक सीताराम गुर्जर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ता 15 दिन तक युवा पखबड़ा मनाते है। प्रतियोगिता में उम्र 16 वर्ष से 25 बर्ष तक के युवा शामिल हुए।इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने घर पर रहकर ही 2 मिनट की वीडियो बनाकर ओर एक फोटो खींचकर अपनी प्रविष्ठियां ऑनलाइन भेजी ।
ऑनलाइन प्रतियोगिता परिणाम
1. लेखन कोशल प्रतियोगिता में पहला स्थान सिया कंवर,दूसरा स्थान उर्वशी गोयल एवं तीसरा स्थान वर्षा शर्मा।
2. पैंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान मीनाक्षी कुमारी ,दूसरा स्थान खुशी कंवर एवं तीसरा स्थान अक्षरा
3. कबाड़ से कमाल में पहला स्थान सपना सैन, दूसरा स्थान उर्वशी गोयल एवं तीसरा स्थान तनु गोयल
इस तरह प्रथम दूसरा व तीसरा स्थान हांसिल करने वाले विजेताओं को पुरस्कार और सभी को प्रणाम पत्र दिए जाऐंगे। सोमवार को राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में प्रणाम पत्र वितरित किए जाएंगे।