Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



आधा दर्जन से भी अधिक गांवों में पहुंच कर आमजन से किया सीधा संवाद कायम, जनता के सुने अभाव- अभियोग

बौंली/ सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा विगत दिवस पर बामनवास विधानसभा के अठ्ठाईस्या क्षेत्र के। दौरे पर रहे। इस दौरान मीणा ने टिगरीया, बरनाला, बिछौछ,मीणा ठीकरी,भंवरकी, मादलगांव,चांदनहोली जैैसे आधा दर्जन से भी अधिक गांवों में पहुंच कर आमजन से सीधा संवाद किया। मीडिया प्रभारी विशाल राजोरा नेेे बताया इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेेश मंत्री ने  कई  धार्मिक आयोजनों में शिरकत की तथा विभिन्न प्रकार से परलोक सिधार गए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वनाा दी । इसके अलावा जनता के अभाव-अभियोग सुन उनके निराकरण का आश्वासन भी लोगों को दिया।  किसानों व पार्टी के कार्यकर्ता से मुुुलाकात कर पार्टी गतिविधियोंं पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री  हरकेश मीणा, जिला परिषद सदस्य मेघराज मीणा, महेंद्र गुर्जर,अशोक मीणा,हंसराज मीणा,मांदलगांव रामखिलाड़ी मीणा सरपंच, कालूराम मीणा कोडयाई, आदि साथ रहे।
Previous Post Next Post