Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



गंगापुर सिटी/चन्द्रशेखर शर्मा। निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए मुख्य निर्वाचन आयोग की ओर से सम्मानित होने पर गुरुवार को उपजिला कलक्टर अनिल कुमार चौधरी का अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से सम्मान किया गया।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष डॉ. तृप्ति बंसल के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में उपजिला कलक्टर का मोमेन्टो व गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता (धर्मकांटा), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रभान गुप्ता स्वास्तिक, राजेन्द्र दुसाद, डॉ. विजेन्द्र गुप्ता, सौरभ बरडिया, कृष्ण कुमार गोयल, मनीष सागवान, विनोद कुमार गुप्ता, महिला इकाई की ओर से महामंत्री रक्षा बरडिया, पूजा खण्डेलवाल, सरिता विजयवर्गीय, भावना गोयल भी मौजूद रहीं। संगठन की पदाधिकारियों की ओर से एसडीएम चौधरी का साफा बांधकर व माला पहनाकर भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर गंगापुर उपखण्ड क्षेत्र के विकास व अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

Previous Post Next Post