सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा नेत्री आशा मीणा शनिवार को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रही।
इस दौरान भाजपा नेत्री सबसे पहले मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के जोलन्दा गांव पहुंची। यहां पहुंचने पर मीणा का गांव वालों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।भाजपा नेता ने खिरनी कस्बे की भी यात्रा की, और यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह में हिस्सा लिया ।खिरनी में पूर्व प्रधान द्वारा जनता के अभाव अभियोग सुने गए। आम जनता की ओर से भाजपा नेत्री को विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया गया। जिनमें से मीणा ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत कर निस्तारण किया। इसके बाद आशा मीणा सूरवाल गांव पहुंची और यहां तीये की बैठक में भाग लेते हुए मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान की।बैठक के बाद सूरवाल ग्राम वासियों से मिलकर उनके हाल चाल जाने और लोंगो की समस्याओं को सुना और हर सम्भवतः मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा नेत्री आशा मीणा के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता खासी मात्रा में मौजूद रहे रहे। सवाई माधोपुर की पूर्व प्रधान रही आशा मीणा ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर खंडार उपखंड मुख्यालय पहुंच कर आजीवन समर्पण निधि अभियान के तहत भाजपा के खंडार एवं छाण मंडलों की बैठकों मे भाग लिया। खंडार एवं छाण मंडल से क्रमशः131000 एवं 111000 रूपये समर्पण निधि प्राप्त हुई। यहां भाजपाइयों द्वारा मीणा का अच्छा खासा स्वागत सत्कार किया गया। कार्यकर्ताओ द्वारा दिए मान सम्मान के लिए मीणा की ओर से कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार जताया गया।