जयपुर/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। शताब्दी अवस्थी फ़ाउण्डेशन की ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में लाल कोठी स्थित प्रतिष्ठा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फ़ाउण्डेशन की अध्यक्ष सुश्री शताब्दी अवस्थी के पिता स्व. श्री सुरेश चंद जी अवस्थी के जन्मदिवस की स्मृति में इस शिविर का आयोजन किया गया। शताब्दी ने बताया कि वर्तमान में जिस तरह एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है तो इस स्थिति से निपटने के लिए रक्तदान करना मानवता की सेवा के लिए सर्वोत्तम कार्य है । रक्तदान करके आप किसी की ज़िंदगी बचा सकते हैं , साथ ही शताब्दी के पिता की जान अस्पताल में सही समय पर इलाज ना मिल पाने की वजह से हुई थी इसलिए शताब्दी नही चाहती कि किसी और की जान चिकित्सकीय सुविधा की कमी की वजह से हो। शताब्दी ने बताया की अब प्रतिवर्ष 21 जनवरी को पिता की याद में फ़ाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।शताब्दी अवस्थी फ़ाउण्डेशन नियमित तौर पर समाज सेवा के कार्य करता रहता है और रक्तदान को सबसे बड़ा दान माना गया है।शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही शिविर के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालना की गई।