Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

दौसा/चन्द्रशेखर शर्मा । जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व से संबंधित बकाया प्रकरणों का समय सीमा से पूर्व निस्तारण करंे तथा आमजन को लाभान्वित करवाने के लिये शीघ्रता से कार्य करे।

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा भवन में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये जिला कलेक्टर ने यह बात कही। उन्होने कहा कि राजस्व अधिकारी नामान्तरण के शेष प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, सीमाज्ञान, भूमि आवंटन,स्थाई आवंटन, सिलिंग भूमि का कब्जा लेने, तकास्मा, अतिक्रमण संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाने की व्यवस्था करे। उन्होने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, अतिक्रमण,स्थायी आवंटन,सीलिंग भूमि पर कब्जा, भू राजस्व अधिनियम,राजस्थान काश्तकारी अधिनियम,गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार, भूमि परिवर्तन, भूमि कन्वर्जन, मुख्यमंत्राी सहायता तथा सीमाज्ञान सहित अन्य प्राप्त प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करवाना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि राजस्व अधिकारी राजकीय, सिवायचक एवं चारागाह भूमि पर किये गये अतिक्रमण हटवाने के लिये तत्परता से प्रभावी कार्यवाही कर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण करवाने की कार्रवाही पूरी करे तथा समय पर रिपोर्ट भिजवाने की व्यवस्था करावे। उन्होने समस्त राजस्व अधिकारियों से कहा कि संबंधित कोर्ट में दर्ज प्रकरणों की सम्पूर्ण जानकारी के साथ  अधिवक्ता के साथ समन्वय स्थापित कर पैरवी करावें तथा समस्त प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करवाते हुये उनको ऑनलाईन करावे। 

जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले में पेयजल व बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता को जिले में क्षतिग्रस्त सडकों की मोनिटरिंग करने व स्वीकृत सडको के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करवाने व मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। बैठक में विद्युत, पेयजल, सार्वजनिक निर्माण, सिचाई, चिकित्सा, रसद एवं परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास, कोरोना संक्रमण सहित अन्य विभागीय  योजनाओं की समीक्षा करते हुये बिंदूवार चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन का लाभ आमजन को मिले इसके लिये जलदाय विभाग के अधिकारी सक्रिय रह कर कार्य करे तथा सरकार की गाइड लाईन के अनुसार हर घर नल से जल पहुंचाने के कार्य को गति प्रदान करे। जिला कलक्टर ने निर्देश दिये कि जनता जल मिशन केन्द्र व भारत सरकार की योजना है। इस योजना का मुख्य उद्वेश्य वर्ष 2022 तक हर घर में नल से जल पहुंचाना है। सभी उपखण्ड अधिकारी जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता से संचालित कार्यो एवं गतिविधियों की रिपोर्ट ले व निरीक्षण करे ताकि कार्य समय पर पूर्ण करवाये जा सके। 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर आर के मीना ने राजस्व शाखा द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुये बकाया प्रकरणों के  बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरन मीना, उप जिला कलक्टर  नांगल राजावतान वृजेन्द्र मीना, उप जिला कलक्टर बांदीकुई नीरज कुमार मीना, उप जिला कलक्टर  सिकराय रणजीत सिह, उप जिला कलक्टर  लालसोट सरिता मल्होत्रा, उप जिला कलक्टर रामगढ पचवारा मिथिलेश मीना, उप जिला कलक्टर महवा विनोद कुमार मीना, उप जिला कलक्टर मण्डावर अमित कुमार वर्मा, उप जिला कलक्टर लवाण श्रीमती कनक जैन, सहायक कलक्टर दौसा मनीषा बालोत, अधिक्षण अभियन्ता जयपुर विद्युत वितरण निगम लि0 रामहेत मीना,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 सुभाष बिलोनिया,उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 जयेश सिंह सिकरवार,पीएमओ डा0 शिवराम मीना, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक रामजी लाल मीना, जिला रोजगार अधिकारी जगदीश निर्वाण सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Previous Post Next Post