Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के नेतृत्व में राष्ट्रीय जंबूरी का होगा आयोजन_ 

न्यूज रणजीत जीनगर


सिरोही/पाली:- 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी की तैयारी की शुरुआत सोमवार से रोहट के निकट स्थित रीको भूमि पर शुरू कर दी गई है

जंबूरी के लिए अलग-अलग मैप तैयार किए जाएंगे जिसमें वह स्टेडियम हेलीपैड में अन्य गतिविधि के लिए स्थान चिन्हित किए जाएंगे एक सप्ताह तक होने वाले इस कार्यक्रम में पांच दिन तक मुख्य समारोह भी होंगे इसमें हर राज्य क्षेत्र की सांस्कृतिक से जुड़े कार्यक्रम होने के साथ साहसिक गतिविधि भी होगी


 _वॉटर गतिविधि के लिए खारड़ा बांध का किया  अवलोकन_ :-

टीम खारड़ा बांध पहुंची जहां जंबूरी के दौरान पानी में होने वाली गतिविधियों के लिए खारड़ा बांध का स्थान तय किया



 _जंबूरी के लिए भौतिक स्थिति का टीम ने लिया जायजा_ :-

राज्य संगठन आयुक्त गोपाराम माली, सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबू सिंह राजपुरोहित ,सीओ स्काउट बारां गोविंद मीणा, सीओ स्काउट पाली जितेंद्र कुमार भाटी ,स्थानीय संघ सचिव शंकर सिंह दहिया, स्थानीय संघ सचिव रोहट  दौलत सिंह, अवधेश कुमार लखावत एसबीडी ,भगवान सिंह दीपक जावा सहित टीम ने भौतिक सत्यापन किया

Raज्य संगठन आयुक्त गोपाराम माली_ :- ने बताया कि प्रदेश में 66 साल बाद दूसरी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का गौरव पाली को मिला है इससे पहले वर्ष 1956 में पहली बार जयपुर में जंबूरी आयोजित हुई थी।

_सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबु सिंह राजपुरोहित:-_ ने बताया कि रोहट पाली जिले के जोधपुर मंडल में होने वाली इस जंबूरी में 30,000 स्काउट गाइड अधिकारीगण सहभागिता करेंगे साथ में अन्य सार्क देश भी इस जंबूरी में सहभागिता करेंगे

Previous Post Next Post