Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



जीएलआर हींगोटिया एवं मिर्जापुर का किया निरीक्षण, सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता को लापरवाही पर सौंपी चार्जसीट

सवाई माधोपुर/चंद्रशेखर शर्मा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गुरूवार को गंगापुर विजिट के दौरान गंगापुर में की जा रही चंबल पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली तथा फीडबेक में गंदे एवं बदबूदार पानी की शिकायत मिलने पर जीएलआर हींगोटियां एवं मिर्जापुर का निरीक्षण करने पहुंच गए।


 

कलेक्टर ने चंबल परियोजना से हिंगोटियां जीएलआर में आने वाले पानी की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने जीएलआर के पानी का सैंपल भी करवाया। इसके बाद मिर्जापुर पंप हाउस एवं जीएलआर पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां पानी के क्लोरिनीकरण, ब्लीचिंग आदि कर शुद्धिकरण किए जाने के संबंध में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता से सवाल जवाब किए। उन्होंने क्लोरिनीकरण के स्टॉक रजिस्टर की जांच भी की। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जगबीर सिंह एवं कनिष्ठ अभियंता अर्चना मीणा द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने तथा लापरवाही प्रतीत होने पर दोनों को 17 सीसीए की जार्चशीट दी तथा व्यवस्थाएं सुधारने, पेयजल आपूर्ति की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चंबल परियोजना के सहायक अभियंता को भी मौके पर बुलवाकर चंबल प्रोजेक्ट से मिलने वाले पानी के संबंध में सवाल जवाब किए। इस दौरान एडीएम नवरतन कोली भी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post