Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 मदनगंज-किशनगढ़ - श्री रतनलाल कंवरलाल पाटनी गर्ल्स काॅलेज, किशनगढ़ के नव नियुक्त प्राचार्य डाॅ. रवि शर्मा ने सोमवार को प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरू व शिक्षक समाज के नव दिशा प्रदाता होते है। समग्र संसार शिक्षा की ग्राह्यता से ही संचालित है। इस शिक्षा क्षेत्र में इस पद पर रहते हुए शिक्षा एवं विशेषतः बालिका शिक्षा के उत्थान हेतु मैं अनवरत गतिशील रहते हुए कार्य करूंगा। महाविद्यालय निरंतर शिक्षा, साहित्य, खेल व अन्य सहशैक्षणिक कार्यों में प्रगति करें साथ ही शोध की दिशा में आगे बढ़ें यह मेरा संकल्प रहेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव सुभाष अग्रवाल व सदस्य महावीर कोठारी ने नव नियुक्त प्राचार्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि हमारे नव प्राचार्य के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय हर क्षेत्र में उन्नति व प्रगति करेगा। साथ ही उच्च शिक्षा में बेटियों को सफलता के नये आयाम व अवसर प्राप्त होंगे। इसी श्रंखला में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य महावीर कोठारी ने डाॅ. रवि शर्मा का अभिनंदन करते हुए बताया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपका दीर्घ व गहन अनुभव है। शिक्षा के क्षेत्र की डिग्रीयों के साथ उन्होंने प्रोफेशनल डिग्रीयां जैसे सी.ए. व सी.एस.  किया हुआ है। आप पिछले 24 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। पूर्व में इंटरनेशनल काॅलेज आफ गर्ल्स तुम्हारी उम्र कितनी है, जयपुर, जगन इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट स्ट्डीज, जयपुर, स्काईलाईन यूनिवर्सिटी यू.ए.ई. व महावीर काॅलेज आफ काॅमर्स, जयपुर आदि में विशिष्ट कार्य किया है। निश्चित ही आपके गहन अनुभव से महाविद्यालय सफलतम आयाम प्राप्त करेगा। पदभार व अभिनंदन कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों व सहशैक्षणिक सदस्यों ने नव प्राचार्य का स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।


Previous Post Next Post