Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


डॉक्टर किरोड़ी 13 सितंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, मुख्यमंत्री को हिदायत दे बोले पुलिस बल का प्रयोग हुआ तो ठीक नहीं होगी स्थिति                                         किरोड़ी के नेतृत्व में विद्यालय खोलने को लेकर राजधानी मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन आज 

जयपुर /सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। राजधानी मुख्यालय जयपुर में गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से मुखातिब हुए कहा कि आगामी 13 सितंबर को विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मीडिया के जरिए संदेश देते हैं यह भी कहा कि आंदोलन गांधीवादी तरीके से होगा। ऐसे में उन्हें विधानसभा तक आने दिया जाए, लेकिन यदि पुलिस बल का प्रयोग हुआ तो यह ठीक नहीं रहेगा। मीणा ने इस आंदोलन को गैर राजनीतिक बताते हुए सभी राजनीतिक दलों से इसमें पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।

किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा ऐलान– डॉक्टर किरोडी लाल मीणा द्वारा जन समस्याओं के समाधान विशेषकर युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर 13 सितंबर को विधानसभा को घेरने का कार्यक्रम बनाया गया है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की आवाज बन राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने मीडिया के समक्ष बयान देते हुए कहां की ‘दो साल से स्कूल कॉलेज बंद है, फिर भी फीस वसूली की जा रही है , इस फीस वसूली को रोका जाए, कोरोना के चलते परीक्षाएं नहीं हुई है इसलिए परीक्षा शुल्क भी लौटाया जाए’। मीणा ने यह भी मांग रखी की बेरोजगारी भत्ता 3500 हजार से बढ़ाकर 10 हजार किया जाए, साथ ही डॉ किरोड़ी द्वारा प्रदेश में हरियाणा प्रदेश  की तर्ज पर युवाओं को निजी क्षेत्र में 70 फीसदी आरक्षण की मांग को भी सरकार केे समक्ष रखा , एवं कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी करने जैसे कई अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखें।किरोड़ी मीणा ने विभिन्न विभागों में लंबित पड़ी भर्तियों को पूरा करने की पुरजोर मांग रखी है, सरकार अगर समस्याओं का शीघ्र समाधान करती है तो ठीक है, नहीं तो विभिन्न मांगों को मनवाने को लेकर 13 सितंबर को हजारों युवाओं के साथ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किरोड़ी  ने आंदोलन में सभी दलों को शामिल होने का  न्यौता भी दिया है, आज डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के द्वारा स्कूल खोलने की मांग को लेकर राजधानी जयपुर में धरना- प्रदर्शन का कार्यक्रम है  , इस दौरान मीणा के नेतृत्व में आमजन द्वारा राज्य सरकार विरोधी शिक्षा विभाग को ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा ।

Previous Post Next Post