Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़। अजमेर रोड स्थित फ़रासिया में संत श्री नागाजी महाराज के समाधि स्थल पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को गुरु पूर्णिमा का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।  इससे पूर्व शुक्रवार को रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी किया गया । जिसमें बाहर से आए कलाकारो ने  सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी ओर  भक्तों का मन मोह लिया और अपनी गुरु वाणी से लोगों को गुरु के प्रति संदेश भी दिया । 

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर शनिवार को सुबह ही संत श्री नागाजी महाराज के समाधि स्थल पर भक्तों का ताता लगा रहा जहां भक्तों ने हवन किया और गुरुजी से क्षेत्र में अच्छी बरसात की कामना की । इस दौरान भक्तों से सहयोग से गुरुपूर्णिमा के अवसर पर  भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसमे शहर के जाने माने प्रतिष्ठित व्यक्ति ओर व्यापारी ओर आमजन शामिल रहे ।

Previous Post Next Post