Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक रामसर । शत प्रतिशत मुस्लिम मतों के दम पर सत्ता में आने वाली काग्रेस सत्ता पर आसीन होते ही सबसे पहले मुसलमानों को भूलते हुए उन की उपेक्षा शुरू कर देती है कांग्रेस की रीति ओर नीति में बहुत फर्क आ गया है। इसी तरह कथनी और करनी में भी बहुत अंतर है। चुनाव से पहले मुसलमानों को गले लगाकर अपना सबसे बड़ा हमदर्द बताने वाली कांग्रेस सत्ता में आते ही सबसे पहले उनकी उपेक्षा करना शुरू कर देती है। यह गम्भीर आरोप लगाए है कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता व समाज सेवी नबी मोहम्मद गौड़ देशवाली ने कहा की कांग्रेस के मुख्य संगठनों में से एक संगठन मजदूर कॉग्रेस इंटक के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया चेयरमैन एव अजमेर लोकसभा पूर्व सचिव, युवा कांग्रेस ने ये बाते अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी  के मौजूदा दौरे के मद्देनजर कही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी अग्रिम संगठन का कोई भी राष्ट्रीय स्तर का नेता जब दौरे पर आता है तो कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सासंद , विधायक आदि उसके स्वागत के लिए जाते है लेकिन इमरान प्रतापगढ़ी के दौरे के दौरान ऐसा देखने को नही मिला ऐसा लग रहा है जैसे इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस के नही बल्कि सिर्फ अल्पसख्यको के नेता है उनके स्वागत के लिए सिर्फ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुँचे जबकी स्वयं मुख्यमंत्री को उनके स्वागत के लिए जाना चाहिये था साथ ही सत्तारूढ़ कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को भी इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत के लिए सामने आना चाहिए था। गौरतलब है कि इसमें पूर्व राज्य के जयपुर ओर जोधपुर महानगरों के चार बोर्डो में महापौर पद पर किसी मुसलमान को महापौर नही बनाने पर नाराजगी जताते हुए नबी मोहम्मद गौड़ देशवाली ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। समाज सेवी नबी मोहम्मद गौड़ देशवाली ने कहा की जब भी जरूत पड़ती है मुसलमान अपने खून से सींचकर कांग्रेस को बचाते है लेकिन कांग्रेस के सत्ता आते ही सबसे पहले मुसलमानों की उपेक्षा करती आई है । उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के नौ विधायक  विधानसभा में है। गहलोत को इन सभी विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करके एक उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि मुसलमानों में अच्छा सन्देश जाए लेकिन वर्तमान सरकार सिर्फ एक मुस्लिम विधायक को मंत्री बनाया है वह भी ऐसे विभाग का जो नाम मात्र विभाग है। उन्होंने मुस्लिम विधायको को दमदार विभागों के मंत्री बनाने की मांग की। साथ ही कहा अगर ऐसे ही ऐसे ही पार्टी से अल्पसंख्यक  वर्ग की उपेक्षा करती रही तो वो दिन ज्यादा दूर नही है के अल्पसंख्यक समाज अपना रास्ता खुद अख्तियार कर लेगा


 

Previous Post Next Post