Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 दौसा(चंद्रशेखर शर्मा) दौसा उपखंड क्षेत्र के बीएलओ वर्ग ने अपनी ओर से जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरण कर कोराना संकट के इस दौर में एक खास सेवा कार्य के रूप में बेहतर नजीर पेश की है। भांडारेज में यहां के बीएलओ ग्रुप की अगुवाई में कैंप आयोजित कर दौसा उपखण्ड अधिकारी संजय कुमार गोरा की उपस्थिति में कोरोना राहत सामग्री में आटे के पैकेट के साथ ही दाल, चावल ,तेल ,मसाले ,चाय, चीनी एवं मास्क आदि  का वितरण किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी संजय कुमार गोरा ने कोरोना गाईड लाईन की पालना करते हुये जरूरतमंद  जनसमुदाय को सहायता सामग्री वितरण की तथा उपस्थित जनसमूह से टीकाकरण के बारे में संवाद किया । उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका सभी को लगवाना आवश्यक है । आमजन की सुविधा का ध्यान रखते हुए सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत वार टीकाकरण के कैंप आयोजित किए जाएंगे । इसमें पंचायतों के जागरूक नव युवकों का सेवा दल गठित कर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए तथा बुर्जुगों को टीका केंद्र तक लाने ले जाने में सहायता भी करनी चाहिए । यह जिम्मेदारी निर्वहन करना कोरोना काल में बहुत बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दूरदराज की ढाणी में यदि 100 लोगों को टीकाकरण के लिए स्थानीय वॉलिंटियर्स के द्वारा तैयार कर लिया जाता है तो ऎसे दूरस्थ गांव ढाणियों में कोरोना टीका कैंप की सुविधा भी  की जा सकती है । इस अवसर पर बीएलओ झूंथा लाल सैनी एवं रमजान खान ने कहा कि भद्रावती मानव सेवा समिति के द्वारा शीघ्र ही सर्वे कर शेष रहे लोगों का टीकाकरण करवाया जाएंगा ।  वर्षा जल पुनर्भरण कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार महेश आचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी के नियंत्रण में जैसे समाजसेवी लोग आगे आ रहे हैं ऎसे ही वर्षा जल संरक्षण के कार्य में भी सबकी भागीदारी से व्यापक स्तर पर वर्षा जल भंडारण होगा तो गिरते हुए भूजल स्तर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा । इसलिए आम लोगों को अपने घरों में टांके बनवाने तथा सार्वजनिक सूखे जल स्रोतों में वर्षा जल पहुंचाने का प्रबंध करने में जुट जाना चाहिए । वर्तमान समय वर्षा जल संरक्षण के प्रबंधन के लिए पूण्रतया मानसून से पूर्व  का उपयुक्त समय है। राहतसामग्री वितरण से पहले उपखंड अधिकारी संजय गोरा ने भांडारेज की प्रसिद्ध बावड़ी का बारीकी से अवलोकन भी किया और भद्रावती मानव सेवा समिति से इसमें श्रमदान के जरिए साफ सफाई के आवश्यक निर्देश भी दिए । इस अवसर पर भद्रावती मानव सेवा समिति के संरक्षक गिर्राज प्रसाद सैनी, अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, कोषाध्यक्ष चौथमल सैनी, सचिव प्रेम प्रकाश जांगिड़ ,संगठन मंत्री गोकुल प्रसाद सैनी ,प्रवक्ता रमजान खान,  सम्मानित सदस्य रामपाल महावर, झूँथा लाल सैनी , प्रधानाचार्य रविंद्र राव एवं लोक कलाकार मधुसूदन शर्मा  मौजूद रहे। गांव भांडारेज एवं समीपवर्ती ढाणियों के गरीब असहाय एवं बुजुगों व महिलाओं को कोरोना की राहत सामग्री के साथ ही लोगों को अपने घरों में लगाने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने की आयुवेदिक प्रमुख घरेलू औषधि गिलोय की बेल जल पुर्नभरण टीम के द्वारा भेंट की गई।

Previous Post Next Post