Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

  भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने मुख्य वक्ता के रूप में विस्तृत ब्यौरे के साथ रखें तथ्य, टीएमसी के खिलाफ जताई भयंकर नाराजगी  

सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)   'प.बंगाल में लगातार जारी हिंसा' विषय पर भाजपा के आई टी संभाग प्रभारी ओम सुआलका के नेतृत्व में जिला भाजपा संगठन की वर्चुअल बैठक गुरुवार को सायंकाल 4 बजे से 5 बजे के बीच सवाई माधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. भरत लाल मथुरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रामगंजमंडी से भाजपा विधायक व प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने भाजपाइयों को संबोधित किया। विधायक मदन दिलावर ने  प.बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार जारी हिंसा में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा 21000 से भी अधिक हिंसात्मक घटनाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा भाजपा समर्थकों पर हमलों,लूटपाट तथा सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का कारण भाजपा की प.बंगाल बढी ताकत से बौखलाहट तथा टीएमसी सरकार की मुखिया ममता बनर्जी की खुली शह पर ही संभव बताया।

पिछली सरकार के समय 44 सीटों वाली कांग्रेस पार्टी तथा 26 सीटों वाली कम्युनिस्ट पार्टी दोनो का शून्य सीटों  पर आने तथा मत प्रतिशत भी एकाएक अत्यधिक कम हो जाने के चलते ही भाजपा 39% मत लेने के बावजूद सरकार तो नहीं बना पाती लेकिन मात्र तीन सीटो से 77 सीटों पर जीतने में सफल अवश्य रही।श्री दिलावर ने बताया कि प.बंगाल में  टीएमसी की सरकार बनी लेकिन भाजपा भी हारी नहीं बल्कि दूसरी बड़ी ताकत बननै में सफल रही।जिसके चलते भाजपा का समर्थन करने वाले वर्ग के लोगों पर प्रतिष्ठानो को लूटने,घरों में आगजनी की घटनाये,महिला कार्यकर्ताओं पर छेड़-छाड़ व बलात्कार की घटनाएं तथा 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याये होना अत्यधिक शर्मनाक है।जिसे पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ता सहन नहीं करेगें।

प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने सभी जिला पदाधिकारियों,मोर्चों के जिलाध्यक्षों व मण्डल अध्यक्षों से प.बंगाल की घटनाओं की विस्तृत जानकारी आम-जन तक पहुंचाने का भी अनुरोध किया।

पिछले अनेक दशकों से *'जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है"* के नारे पर चलने वाली भाजपा का अब अगला नारा होना चाहिये  *"जहां पैदा हुए मुखर्जी,वह बंगाल हमारा है"*।

वर्चुअल मीटीग में शामिल होने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष-कमल सिहं मीणा, रामसिंह खटाना,हरिओम गर्ग,राजेश गोयल, जिला महामंत्री -मनोज बंसल,हरिकेश मीणा,पूर्व सभापति-डां विमला शर्मा, संगीता बोहरा,जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया,जिलामंत्री हरि प्रसाद गुप्ता,राम लखन गुर्जर,डां मुकुल चतुर्वेदी,जमनालाल वैष्णव, उदयसिहं गुर्जर,मुकेश शर्मा,रघुनाथ वैष्णव,मुकेश सोनी,नवीन शर्मा,गंगा शंकर शर्मा, बीरबल गुर्जर,गोपाल जांगीड़ सहित अनेक जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष शामिल रहे।

Previous Post Next Post