Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक न्यूज मदनगंज किशनगढ़।कोरोना महामारी से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग के माध्यम से नगर के विभिन्न सेंटरो पर लगाई जा रही कोरोना वेक्सिनेशन में किशनगढ़ क्लब ने सहयोग किया। जिसमे करीब 45 से अधिक युवा लाभान्वित हुए। गुरुवार को किशनगढ़ क्लब के सदस्यों द्वारा हाऊसिंग बोर्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे वेक्सिन सेंटर 45 से अधिक लोग के प्रथम और द्वितीय डोज वालो को वेक्सिन लगवाने में सहयोग किया गया। क्लब के अध्यक्ष मोहित गर्ग ने बताया की वेक्सिनेशन लगवाने के लिए लोगो को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुक करने मे आने वाली समस्या को लेकर लोग वेक्सिनेशन नही करवा पा रहे थे। इसी के चलते किशनगढ़ क्लब द्वारा जुड़े मेम्बर व परिचितों का मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्थानीय हाऊसिंग बोर्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी का वेक्सिनेशन करवाया। वेक्सिन प्रोत्साहन में किशनगढ़ क्लब के भेरूसिंह चौहान, सुमेर पारीक, संजय जैन, पिंटू टेलर, सुरेंद्रसिंह महणोत, शैतानसिंह धोलपुरिया, अभिनन्दन दरड़ा, रौनक पीपाड़ा, विशाल जारोड़िया, गोविंद राठी, विक्की साहू आदि ने सहयोग किया। क्लब के अध्यक्ष ने वेक्सिन सेंटर पर सहयोग करने वाले  पार्षद मोहित तिवाड़ी, चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज बेंद्रे, नर्सिंग अधिकारी पिंकी ओला, अब्दुल रसीद लाला, प्रतिभा सक्सेना, मंजू पंवार, सुमन, आयुष अग्रवाल एवम समस्त स्टाफ सहित सहयोगी गौरव बंसल, छविराज सिंह का आभार व्यक्त किया।


 

Previous Post Next Post