Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

ड्रोन केमरे से मुख्यबाजारो की निगरानी करते पुलिस जवान

 माटी की महक किशनगढ ।@भैरुसिंह चौहान । त्रिस्तरीय लॉक डाउन अनुशासन पखवाड़े  के तहत कोरोना गाइडलाइन की सही ढंग से पालना करवाने ले लिए अजमेर पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा के आदेशों पर पुलिस प्रशासन करा रहा है ड्रोन से निगरानी सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन  करने पर होगी सख्त कार्यवाई । कोरोनावायरस से फैली महामारी की रोकथाम व सरकार द्वारा लगाए गए गाइडलाइन की पालना को लेकर मदनगंज थाना पुलिस व प्रशासन ने शनिवार को ड्रोन कैमरे की मदद से  मदनगंज थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड ,टांक पेट्रोल पंप,मुख्य चौराया, पूरानी मिल सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है ।जिसमे मदनगज थाना पुलिस के बबूल सिंह और अजमेर पुलिस के जवानों महेंद्र खिंची ,नवीन कुमार ,दशरथ सिंह ने ड्रोन कैमरे की मदद से सरकार की गाइडलाइन ओर त्रिस्तरीय लॉकडाउन अनुशासन पखवाड़े को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए व कोरोना से बचने के लिए, बाजरो में मॉनिटरिंग करने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही हैं ड्रोन कैमरे से स्थानों का जायजा लिया जा रहा हैं। वीडियो व फोटो चेक किए जाएगे। यदि किसी ने लॉकडाउन का उलंघन किया है उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाही की जाएगी। इसलिए लोगों से अपील की जा रही हैं कि लॉकडाउन का पालन करें। आगे भी ड्रोन कैमरे की सहायता ले जाएगी ।

Previous Post Next Post