Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 सवाईमाधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा) भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रधान श्रीमति आशा मीणा द्वारा गुरुवार को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा पार्षदों एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को अपने-अपने वार्डों में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कोरोना काल में राहत प्रदान करने हेतु ड्राई खाद्य सामग्री से संबंधित राशन किट उपलब्ध करवाए गए। ताकि ये जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आवश्यकतानुसार लोगों को राशन किटों का वितरण कर सकें। सवाई माधोपुर भाजपा बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि राशन कीटों के साथ कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु भाजपा नेत्री की ओर से स्वयं के खर्चे पर मास्क और सेनेटाइजर भी पार्षद व पार्षद प्रत्याशियों को सौंपे गए हैं। जिनको की राशन कीटों के साथ ही लोगों को मुहैया करवाया जाना है। कोरोना काल की दूसरी लहर  के चलते महिला भाजपा नेता मीणा पिछले कोरोना काल की तरह ही लगातार सक्रिय है। मीणा द्वारा लगातार पिछले पांच दिनों से जनसेवक बनकर विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष शर्मा ने यह भी बताया कि सवाई माधोपुर  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवो व कस्बों में भाजपा नेत्री द्वारा सेवा ही संगठन  अभियान के तहत दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर चिकित्सा कर्मियों को जहां मेडिकल किट भेंट कर उनकी हौंसला अफजाई का कार्य किया गया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से जन संवाद कायम कर उनकी समस्याएं भी सुनी गई है। पिछले दिनों मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहते हुए आशा मीणा द्वारा विभिन्न कोरोना वारियर्स जैसे कि पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से  मुलाकात की और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मेडिकल किट तक भेंट किए। इसके अलावा आमजन की समस्या से रूबरू होकर हर समस्या का अपने स्तर पर समाधान करने का प्रयास किया गया।

Previous Post Next Post