Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़  किशनगढ । मां भारती रक्षा मंच के द्वारा मंगलवार को मंच के संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा अध्यक्ष अश्वनी परिहार के नेतृत्व में खुदरा व्यापार संघ एवं तेली मोहल्ला एवं कटला बाजार के स्थानीय दुकानदारों को अपने प्रोडक्ट पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र का प्रयोग नहीं करने के लिए ज्ञापन दिया गया। सचिव राकेश ने बताया कि तेली मोहल्ला स्थित दुकानदार जो पूजन सामग्री बेचते हैं ऐसे सभी दुकानदारों को मंच के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक दुकानदार को  लक्ष्मी पूजन सामग्री पर लक्ष्मी जी गणेश जी का चित्र अंकित ना करने पर समझाइश की गई। जिसे दुकानदारों द्वारा हिंदू देवी देवताओं का अपमान ना हो इस वजह से सभी दुकानदारों ने अपने डब्बौ पर लक्ष्मी जी का चित्र अंकित नहीं करने का आश्वासन दिया जिसमें मुख्य रूप से श्री श्याम पूजन सामग्री, नंदलाल पारसमल,भगवती पुजन सामग्री, शारदा पूजन सामग्री, अग्रवाल पूजन सामग्री, महालक्ष्मी पूजन सामग्री,विशाल दुदानी, मुन्ना  गंगवाल  देवीलाल मालाकार गोविंद सारडा सहित एवं अन्य दुकानदारों ने मां भारती रक्षा मंच को आश्वासन दिया व मंच ने भी सभी दुकानदारों का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी संजय कोहली ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मां भारती रक्षा मंच के संरक्षक राजेश धवहाल, अध्यक्ष अश्वनी परिहार सचिव राकेश स्वर्णकार डॉ विनय सिंह चौहान, सुरेश शारदा, विनोद झंवर, मोती साहू ,अशोक शर्मा, दीपक कुमावत, अशोक साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post