Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

  सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी(चंद्रशेखर शर्मा)। विधायक रामकेश मीना द्वारा हाल ही नाजिमावाले तालाब की पाल(चार दिवारी) से   अतिक्रमण हटाने के साथ ही इसका सौन्दर्यकरण करने एवं इसे पिकनिक स्पॉट के रूप मे विकसिक करने के  निर्देश गंगापुर सिटी प्रशासन को प्रदान किए गए थे। जिसकी क्रियान्वित के लिए सोमवार को  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा  तहसीलदार गंगापुर सिटी ज्ञानचंद जैमन एवं आयुक्त नगर परिषद गंगापुर सिटी द्वारा नाजिमवाले तालाब पर पहुंचा गया और तालाब एवं पाल का मौका- मुआयना किया गया। अधिकारियों का कहना था, कि उक्त भूमि पर से अतिक्रमण को हटाने की शीघ्र ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा पाल पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के बाद पाल के सौन्दर्यकरण का कार्य भी जल्दी ही नगर परिषद प्रशासन द्वारा शुरू किया जाएगा।

 

Previous Post Next Post