गो ग्रीन फाउंडेशन की ओर से गोविंदगढ़ में 200 पेड लगाए गये । फाउंडेशन के सभी मेम्बरों ने जन सहयोग से अजमेर जिले के गोविंदगढ़ में 200पौधे लगाए । गो ग्रीन फाउंडेशन के सदस्य अधिवक्ता आशिष राजोरिया ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य अजमेर शहर और अजमेर ग्रामीण में 100000 पौधों को लगाने का लक्ष्य है इसकी शुरुआत की गई है आने वाले दिनों में कई और स्थानो पर गो ग्रीन फाउंडेशन ने तय किया है कि जन सहयोग से अजमेर ज़िले में कई स्थानो पर पेड़ लगाने का उद्देश्य है संस्था का प्रमुख उद्देश्य है कि शहर में पेड़ लगाएंगे और जिन एरिया में फाउंडेशन पेड़ लगायेगी उसमे में एक पेड़ पर एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जायेगी जितने पेड़ होंगे उतने ही व्यक्तिओ को जिम्मेदारी दी जायेगी ।आने वाले दिनों में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया आज के पौधरोपण कार्यक्रम में गो ग्रीन फाउंडेशन के सदस्य आशीष राजोरिया रितु मेहरड़ा,फुरकान शेख,श्याम कृष्ण पारीक,संदीप टॉक,धीरेन्द्र शक्तावत,आकाश राजोरिया,अभिनव राजोरिया, हिमांशु शर्मा,अभिनव बुला फकरुदीन,रईस भारती,अमित जैन सुशील शर्मा,रविन्द्र चौहान,गोपाल ,ओम आदि फाउंडेशन के मेंबर उपस्थित थे।
