Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

नई दिल्ली  कार्यालय/ संवाददाता / कोरोना संकट के बीच डीआरडीओ की 2DG एंटी-कोविड 19 दवा की कीमत तय हो गई है। इस दवा की कीमत 990 रुपए प्रति पाउच तय हुई है। सूत्रों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों, और केंद्र सरकार को ये दवा रियायती दरों पर दी जाएगी। इसे बनाने वाली कंपनी डॉक्टर रेड्डी ने गुरुवार को एंटी कोविड दवा 2-डीजी का दूसरा बैच जारी किया है।हालांकि इस बैच की लॉंचिंग को लेकर डीआरडीओ के अधिकारियों ने पहले ही कह दिया था कि 2डीजी दवा के 10,000 पाउच का दूसरा बैच 27 मई को डॉ रेड्डीज लैब के माध्यम से लॉंच किया जाएगा। एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि ये दवा व्यावसायिक रूप में भी मिलेगी। आपको बता दें कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने 2DG दवा को आपात काल में इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।इस दवा को उस समय मंजूरी मिली है। जब देश में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी। लोगों को ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है। साथ ही प्रतिदिन कोरोना की वजह से हजारों लोगों की मौत हो रही है। इस दवा को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि ये अमुल्य जीवन को बचाने वाली दवा है।


ऑक्सीजन पर निर्भरता होगी कम


रक्षा मंत्रालय ने 8 मई को कहा था कि कोविड-19 की चल रही दूसरी लहर की वजह से बड़ी संख्या में मरीजों को ऑक्सीजन और अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है। यह दवा कोरोना के सामान्य से गंभीर मरीजों को दी जा सकती है। 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज दवा मरीजों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगी और ऑक्सिजन पर निर्भरता को कम करेगी।


 इस तरह से किया जाएगा दवा का इस्तेमाल


डीआरडीओ के अनुसार 2डीजी दवा को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होनें वाली दवा की सहायक बताया जा रहा है। इसका इस्तेमाल इलाज जल्दी करने के तौर पर किया जाएगा। इस दवा को पानी में घोलकर पीना होता है। क्योंकि ये पाउडर के रूप में आएगी। इसकी दिन में दो खुराक लेनी होती है।


 ऐसे काम करती है 2डोक्सी दवा

विशेषज्ञों का कहना है कि 2डोक्सी दवा वायरस से संक्रमित सेल में जाकर जम जाती है। जो वायरस की वृद्धि को रोकती है। हालांकि इसका कोशिका पर कोई गलत असर नहीं पड़ता है। परीक्षण के दौरान अन्य दवाओं के मुकाबले इस दवा से मरीज को ठीक होनें में करीब ढाई दिन का कम समय लगा है।

 

Previous Post Next Post