Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


  माटी  की महक किशनगढ ।   कोरोना और ताऊ ते तूफान को लेकर अजमेर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित एवं पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों का संयुक्त दौरा कीया गया ।   पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि दिनांक 18.05.2021 को जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित  व मेरे द्वारा एवं संबंधित वृताधिकारी / थानाधिकारी के साथ अजमेर के किशनगढ़, रूपनगढ़, अंराई, नसीराबाद एवं अजमेर उपखण्डों के ग्राम नरवर अरडका, कुचील, सलेमाबाद, रलावता, कटसूरा दादिया, तिहारी, कानपुरा, श्रीनगर, बडल्याव नारेली आदि का संयुक्त दौरा  कर ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कोरोना महामारी व ताऊ ते तूफान को लेकर लोगों को सुरक्षित रहने के लिए समझाईश की गई। गांवों में लॉकडाउन के दौरान की गई व्यवस्थाओं एवं बैरिकेडिंगस् को चैक किया गया। गांवों के सरपंच व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर स्थानीय समस्याओं का निराकरण किया गया। पुलिस की चैक पोस्टों को चैक किया। लॉकडाउन ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए ब्रीफ कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं ड्यूटी के संबंध में निर्देशित किया गया। उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं उनके खान-पान, रहने, ड्यूटी स्थल पर छाया-पानी की व्यवस्थाओं को चैक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। लॉकडाउन के दौरान महामारी से अपने आप को बचाते हुए जनता की सेवा करने हेतु प्रेरित किया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित वृत्ताधिकारी / थानाधिकारी को अधिक से अधिक कार्यवाही करने एवं लॉकडाउन की सख्ती से पालना करवाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध में उनका उत्साहवर्धन किया गया।



Previous Post Next Post