सवाई माधोपुर/वजीरपुर(चन्द्रशेखर शर्मा)। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर में शुक्रवार को कैला देवी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की ओर से मरीजों व चिकित्सा कर्मियों को फल व मास्क वितरित किए गए। राजेन्द्र योगी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉकड़ाउन पखवाड़े के तहत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में मरीजो को दो कैरट फल व 95 मास्कों का वितरण किया गया। इस के साथ ही करौली मार्ग पर भी गरीब व असहायों लोगों को फल बांटे गए । इस अवसर पर गिरदावर सत्यनारायण शर्मा,अखिल गुरदैनिया,अभिषेक शर्मा,अंकित शर्मा, पिन्टू योगी, केशव योगी आदि ने वितरण कार्य में विशेष सहयोग किया।
