वार्ड 38 के पार्षद अग्रवाल ने की वार्ड के निवासियों के लिए हेल्पलाइन सेवा चालू ।
माटी की महक न्यूज़ किशनगढ ।@ भैरुसिंह चौहान । कहते है ना सेवा करने का जनून मन मे हो तो कितनी भी दिक्कतें ओर परेशानियों आ जाये अगर मन मे मानव सेवा का भाव है तो परिस्थितिया बाधा नही बन सकती है। रहनुमा बनाना आसान नही होता है। खुशियों में तो सभी साथ देते है । दुःख या परेशानी में जो साथ दे या हमदर्द बने वही मसीहा कहलाता है। जो अपने पूरे वार्ड को अपना घर और वार्डवासियों को परिवार समझे । जी है हम बात कर रहे है वार्ड 38 के पार्षद प्रदीप अग्रवाल की अभी कोरोना संक्रमण की इस घड़ी में वार्ड 38 के पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने अपने वार्ड 38 में हेल्पलाइन सेवा चालू की है । उन्होंने अपने वार्ड के निवासियों से अपील की है कि कोरोना के खतरे को समझें। आपका चाहे कोई भी धर्म हो,कोई भी सम्प्रदाय हो, कोई भी मजहब हो, या आप किसी भी राजनैतिक दल से जुड़े हो , सबको इनसे ऊपर उठने की जरूरत है। इस समय हम सबका मजहब इंसानियत ही होना चाहिए। इंसानों को बचाना होना चाहिए | लॉकडाउन के दौरान घर में रहें। सरकार जो भी दिशानिर्देश जारी कर रही है उनका कड़ाई से पालन करें। डाक्टर, नर्स, पुलिस व प्रशासन के लोग आगे रहकर कोरोना से लड़ रहे हैं। ये हमारा जीवन बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा रहे हैं। इन लोगों का साथ दें। हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लेकिन इमोशनल डिस्टेंसिंग नही होने दें। टेलीफोन एवं इंटरनेट के जरिए अपनों से संपर्क बनाए रखें। भावनाएं बहुत बड़ा संबल होती हैं। हम सब भावनात्मकता के साथ एक दूसरे से जुड़े रहे। एक-दूसरे के दुख दर्द को समझें और एक दूसरे के मददगार बनने की कोशिश करें। इसी में हम सबकी सुरक्षा है और इसी में हम सबकी भलाई है। जब हम कोरोना को हरा देंगे तो जिंदगी की नयी शुरुआत करेंगे। सब मिलजुलकर एक दूसरे का साथ देंगे। इस महामारी में हर-एक व्यक्ति हैरान-परेशान है। वार्ड 38 के नागरिकों की हर एक आवश्यकता की पूर्ति के लिये हेल्पलाईन सेवा शुरू की है। जिसके अंतर्गत- ऑक्सीजन कंस्ट्रेक्टर की उपलब्धता कराना,कोई वार्डवासी भूखा न सोये हेतु भोजन व्यवस्था ( टिफिन ),ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कोविड-19 की मेडिकल दवाइयां और आवश्यकता होने पर अस्पताल में भर्ती आदि व्यवस्था दी गई है । किसी भी वार्डवासी को जरूरत पड़ने पर समुचित जगह पर होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान करवाना ।
उन्होंने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए है जो वार्ड 38 के गणमान्य लोगों के है
👉ओम भांगडिया 9828260855
,संजय लोढ़ा 9414012346,
अमित सोमानी 9414353635,
नवीन जोशी। 7073419105,
ज्ञानचंद कोचेटा 6378533993,
राजेश यादव 9414363739,
,मनोज सैन 9829611156,
सुनील दुबे। 9079634565,
कमल पारीक 9829864165,
दीपक पंचोली 9829104411,
सरोज दुबे 9928303004,
हरीश वैष्णव, 9887375123 वार्ड 38 के नागरिक आवश्यक होने पर सम्पर्क कर सकते है ।
