दिल्ली/जयपुर(चंद्रशेखर शर्मा)।बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान यास को देखते हुए ओडिशा सकार ने तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने बताया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए बिजली कंपनियों, ग्रामीण और शहरी जलापूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा और एनडीआरएफ जैसे संबंधित विभागों को कर्मचारियो को अलर्ट पर रखा गया है।
चक्रवात यास बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ओडिशा, बंगाल को पार 26 मई की शाम को पार करने की संभावना है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर शनिवार को कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो 26 मई को एक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के निदेशक जीके दास ने कहा कि सिस्टम के 26 मई की शाम को दोनों राज्यों और पड़ोसी देश के तटों को पार करने की संभावना है। ओडिशा और बांग्लादेश के तटों पर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान को लेकर बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि 22 मई को बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य हिस्से पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके चलते 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से यास तूफान टकरा सकता है। मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रने की सलाह दी गई है। केंद्र सरकार ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में तूफान से निपटने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

