Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 



सवाई माधोपुर(चंद्रशेखर शर्मा) सवाई माधोपुर सैनी समाज के जिला प्रवक्ता, योग प्रशिक्षक, एवं वर्तमान में कोविड- 19 वैक्सीनेशन में सेवा दे रहे राजेश सैनी एवं समाज सेविका सीमा सैनी ने अपनी शादी की सालगिरह पर परिडे बांधे और परमहंस  गौशाला में गोवंश को चारा खिलाकर माँ राधे का आशीर्वाद लिया एवं खण्डार रोड़ पे बंदरो को जिलाध्यक्ष सचिन सैनी के साथ जाकर फल खिलाकर सुख समृद्धि की कामना के साथ मनाई इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से शुभचिन्तको भाजपा कार्यकर्ता, सैनी समाज बंधुओं, योग सेवा दल समिति के पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने दिनभर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की | सैनी समाज जिलाध्यक्ष सचिन सैनी ने घर जाकर उनके सुखी जीवन की कामना की| और कहा की किसी किसी भी क्षेत्र में कोई भी काम हो वह उसे पुरा किए बिना नहीं रहते पिछले वर्ष भी 22 मार्च से कोविड 19 आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी समय से भी अधिक समय तक अपनी ड्यूटी दी और समाज हित में भी पूरी निष्ठा तन मन से सेवा कर रहे हैं और प्रात काल लोगो को नि शुल्क योगाभ्यास की जानकारी भी इनके द्वारा दी जा रही है जिससे लोग प्रेरित हो रहे हैं | इस अवसर पर जिला संयोजक भगवान माली, रिंकू सैनीसैनी,  कन्हैयालाल सैनी, धर्मराज, विष्णु आदि मौजूद थे|

Previous Post Next Post