वजीरपुर(चंद्रशेखर शर्मा)। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए वजीरपुर तहसील मुख्यालय के समीपवर्ती गांव खण्डीप में स्थानीय निवासी एक गिरदावर द्वारा 50 से अधिक लोगों को मास्क बांटे गए। यह मास्क उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को सौंपै। इस संबंध में सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि खंडीप गांव के लोगों को मास्क वितरण कर कोरोना महामारी से आगाह करते हुए ग्राम वासियों से घरों में ही रहने, आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने, हर बार साबुन से हाथ धोने,एक दूसरे से बातचीत करने पर 2 गज की दूरी बनाए रखने, निरंतर मास्क का उपयोग करने सहित कोविड-19 गाइडलाइन की पूरी तरह पालन करने के लिए समझाया गया। इसके साथ ही कोविड़-19 वैक्सीनेशन करवाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।
