Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


सवाई माधोपुर/मलारना डूंगर (चन्द्रशेखर शर्मा)। जिले में कार्यरत रक्तदाता समुह "नो मोर पेन ग्रुप"  इस कोरोना महामारी के समय में लोगों की मदद के लिए आगे आ रहा है। वर्तमान समय में ब्लड बैंक में ब्लड की बहुत कमी है इस दौरान कई जिंदगीयों को बचाने का कार्य नो मोर पैन ग्रुप कर रहा है अस्पताल में थैलेसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया,हीमोफीलिया, कैंसर, डिलेवरी महिला को वर्तमान समय में ब्लड के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है! इस महामारी के समय नो मोर पैन ग्रुप के सदस्य लगातार मरीजों की सेवाएं कर रहे हैं और जरूरतमंदों को दिन हो या रात उनको रक्त उपलब्ध करा रहे हैं! ग्रुप की ओर से हर रोज सात आठ मरीजों की सहायता की जा रही है सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलन्दा ने बताया कि आज भाड़ौती निवासी थैलेसीमिया मरीज को ब्लड  की जरुरत होने पर ग्रुप के सक्रिय सदस्य वसीम खान अपने दोस्त सद्दाम खान को तुरंत हॉस्पिटल ले जाकर मरीज की व्यवस्था करवाई! वसीम खान ने सभी से निवेदन किया की इस महामारी में जरूरत के  समय लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए और वैक्सिंन लगाने से पहले रक्तदान अवश्य करें! आपका रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है सबसे बड़ा धर्म  रक्तदान है

Previous Post Next Post