Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

जयपुर ( चंद्रशेखर शर्मा)।राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। कोरोना के कम होते मामलों को लेकर राज्य सरकार  1 जून से लॉकडाउन में कुछ छूट देने जा रही है। इसके लिए प्रदेश के कई जिलों में मिनी अनलॉक के पहले फेज की शुरुआत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में अनलॉक के पहले फेज में जरूरी समानों की दुकानों को खोलने की मंजूरी प्रदान की जा सकती है। राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन लागू है। लेकिन ब्लैक फंगस के मामलों ने तेजी पकड़ी है।इस बीमारी को काबू में करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस बीच चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश में ब्लैक फंग के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके उपचार के लिए अधिकृत अस्पतालों का दायरा बढ़ाकर 25 से 28 कर दिया है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य में अब 28 अस्पतालों में मरीज ब्लैक फंगस का इलाज उचित दरों पर करवा सकते हैं।डॉ रघु शर्मा ने कहा कि ब्लैक फंसग के लिए अधिकृत अस्पतालों की संख्या शुरू में 20 थी। इसके बाद मरीजों के अनुपात को देखते हुए इन्हें बढ़ाकर 25 कर दिया है। मरीजों को आसपास के इलाकों में ब्लैक फंगस के उपचार की सुविधा के लिए निम्स हॉस्पीटल, जयपुर, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय दंत विज्ञान महाविद्यालय, जयपुर और महावीर ईएनटी हॉस्पीटल, कोटा को भी अधिकृत किया है। इससे पहले 25 अस्पतालों को ब्लैक फंगस के अधिकृत अस्पातलों की सूची में शामिल किया जा चुका है।

 

Previous Post Next Post