पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने तलावड़ा पीएचसी को वादे के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर मय रेगुलेटर किया भेंट, लोगों ने जताया आभार
सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा)।पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने तलावड़ा पीएचसी में शनिवार को अपने वादे के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर मय रेगुलेटर भेंट कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया। गौरतलब है कि, विगत दिवस गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के उपतहसील मुख्यालय तलावड़ा का पूर्व विधायक गुर्जर द्वारा चिकित्सा संबंधी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए दौरा किया गया था। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलावड़ा के चिकित्सा स्टाफ एवं आम नागरिकों ने पूर्व विधायक से एक ऑक्सीजन सिलेंडर मय रेगुलेटर की अत्यंत आवश्यकता जताई गई थी। जिसके चलते उन्होंने लोगों को शनिवार तक का समय दिया था। 2 दिन पूर्व लोगों को दिए गए आश्वासन को उन्होंने विश्वास में बदलने का कोई मौका नहीं गंवाया। चिकित्सा स्टाफ का मानना है, कि ऑक्सीजन सिलेंडर मय रेगुलेटर की उपलब्धता से तलावड़ा व आसपास के रोगियों को ऑक्सीजन संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा।भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा ने बताया की लोगों की सेवा में रात- दिन तत्पर रहते हुए तन मन धन से विधान सभा क्षेत्र की जनता के सुख- दुख में भागीदारी निभाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता मानसिंह गुर्जर की छवि किसी जननेता से कम नहीं है। वर्तमान में विधायक न होने के बावजूद भी वे और उनकी पूरी टीम इस आपदा काल में सामाजिक सरोकार के तहत बिना भेदभाव के लोगों की सेवा में जुटी हुई है। कुनकटा ने यह भी कहा कि,
भाजपा के सेवा संगठन अभियान के तहत ही पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की ओर से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को उपतहसील मुख्यालय पर कोटड़ी सड़क मार्ग पर स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर मय रेगुलेटर भेंट किया गया। क्योंकि विगत दिवस गुरुवार को
निरक्षण के दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ प्रमोद कर्णावत एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपेश शर्मा से कोविड मरीजों की जानकारी ली थी।कोरोना मरीजों के समुचित इलाज हेतु बेड,ऑक्सीजन, दवाइयां, स्टाफ एवं कोविड मरीजों को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पीएचसी स्टॉप द्वारार एक ऑक्सीजन सिलेंडर मय रेगुलेटर की मांग की गई थी। पूर्व विधायक द्वारा जनता के बीच मौके पर ही मांग पूरी करने की घोषणा की थी। जिसे शनिवार को 27 हजार 500 रुपये की राशि का ऑक्सीजन सिलेंडर एवं रेगुलेटर भाजपा कार्यकर्ताओं द्रारा उपलब्ध करा दिया गया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ गया है और इससे चिकित्सा व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है।खासकर मरीजो के लिए ऑक्सीजन की समस्या खड़ी हो गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव आमजन के साथ रही हैं और आमजन की हर परेशानी के समाधान के लिए हर दम तैयार है।वर्तमान में कोरोना से ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए भाजपा ने अपने सेवा ही संगठन अभियान के तहत 23 हजार रुपये के खर्च से ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 4 हजार 500 रुपये के खर्च से रेगुलेटर की व्यवस्था करवाई है,ताकि इनका उपयोग आमजन की जान बचाने में किया जा सके और मरीजो को कोई परेशानी नही हो।
इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कर्णावत एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपेश शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर द्रारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है,पीएचसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता थी जिसे पूर्व विधायक गुर्जर ने उपलब्ध कराया जिसका हम आभार व्यक्त करते हैं।ऐसे कार्य के लिए सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिससे शहर एवं गांव में ऑक्सीजन की समस्या का निदान हो सके।
इससे क्षेत्र के लोगों को कोरोना काल में आमजन को ऑक्सीजन समय पर मिल सकेगी। यह उठा कदम मानवता के प्रति दर्द को वया करता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर,भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा,पार्षद भवानी सिंह गुर्जर,मंडल महामंत्री मानवेन्द्र सिंह,पूर्व सरपंच मेघराज सैनी,समाजसेवी कमलेश मिर्जापुर,बत्तीलाल गुर्जर,राधेश्याम गुर्जर,रूपसिंह गुर्जर,गुल्या सरपंच,घासीलाल ,मनीष सिराधना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

