Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



जयपुर/सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर राज्य के 15 जिलों के 861 ग्रामों को अभावग्रस्त घोषित किया है। जिला कलक्टरों से प्राप्त रबी फसल 2019 (सम्वत् 2076) में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
अधिसूचना के अनुसार अलवर जिले के 135, भरतपुर के 296, बाड़मेर के 101, बीकानेर के 2 एवं बून्दी जिले का 1 गांव अभावग्रस्त घोषित हुआ है।
इसी प्रकार दौसा जिले के 65, श्रीगंगानगर के 31, हनुमानगढ़ के 23, जयपुर के 73 एवं जैसलमेर जिले के 34 गांव अभावग्रस्त घोषित किये गये हैं।
अधिसूचना के अनुसार जोधपुर जिले के 8, करौली के 9, नागौर के 66, सीकर के 12 एवं सवाईमाधोपुर के 5 गांव अभावग्रस्त घोषित किये गये हैंं। अभावग्रस्त गांवों मे यह प्रावधान 31 जुलाई, 2020 तक लागू रहेंगे ।
Previous Post Next Post