Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
अजमेर /रामसर @रिपार्ट रिंकू खान । श्रीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों ने लिया भाजपा वीडियो कांफ्रेंस डिजिटल बैठक में भाग
वीडियो कांफ्रेंस में अजमेर संभाग प्रभारी व अजमेर जिला देहात अध्यक्ष ने दिया मार्गदर्शन मे प्रत्येक मंडल पर मंडल अध्यक्ष मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष की उपलब्धियों को हर बुथ के घर-घर तक पहुचाने हेतु 8 जून से अजमेर देहात के सभी मण्डलो पर एक साथ शुरू होकर 14 जून तक चलेगा उस की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु वीडियो कोंनफ्रेसिंग जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षजनो को रविवार को  मार्गदर्शन दिया गया भाजपाअजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा, अजमेर सम्भाग प्रभारी पुखराज पहाड़िया, भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने बताया कि रविवार को अजमेर जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के सानिध्य में डिजिटल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अजमेर देहात की बैठक का आयोजन किया गया उक्त डिजिटल बैठक में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जोशी एवं जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया उक्त बैठक में अजमेर संभाग के प्रभारी पुखराज पहाड़िया एवं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 वर्ष पूर्ण होने पर जनहित में किए गए गौरवपूर्ण कार्यों को जनसंपर्क के माध्यम से घर-घर पहुंचाते हुए कोविड-19 से सुरक्षात्मक दृष्टि से सोशल डिस्टेंस पालना करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम की जानकारी दी गई अजमेर संभाग प्रभारी एवम पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया ने बताया कि हम सभी को कोविड-19 के साथ चलना सीखना है इसके लिए हम सभी को मास्क सोशल डिस्टेंस 2 गज की दूरी के साथ मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर  8 से 14 जून तक  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्रक को घर-घर पहुंचाना है जिसमें मुख्य रूप से दो या तीन कार्यकर्ता अलग अलग टीम बनाकर अधिक से अधिक संख्या में पत्रको का वितरण करना है कोविड 19 को मध्य नजर रखते सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए हुए कार्यक्रम करने पर मार्गदर्शन दिया अजमेर जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा द्वारा मोदी के 1 वर्ष पूरा होने पर बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को पत्रक बांटने पर जोर दिया और कहा कि भीड़ के बजाय घर घर जाकर हम सभी को कार्य करने हैं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत द्वारा भी आवश्यक सुझाव कार्यकर्ताओं को दिये गये मंडल अध्यक्ष जोशी ने बताया कि श्रीनगर भाजपा मंडल पर कल ग्राम पंचायत भारतीय के तीनों बूथो पर मोदी के पत्र वितरण अभियान का कार्यक्रम नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देशानुसार अनुसार व  श्रीनगर की पूर्व प्रधान सुनीता रावत अजमेर जिला देहात मंत्री सुनीता यादव अनिता बेरवा एवं बूथ अध्यक्ष के सानिध्य में शुरुआत की जाएगी श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी जिला पदाधिकारी प्रेमराज चौधरी, सुनीता यादव, अनीता बेरवा, अजमेर जिला देहात मास्क वितरण प्रभारी राजेंद्र रावत सभी ने अपने सुझाव दिए इस अवसर पर श्रीनगर मंडल से जिला जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा पदाधिकारी एवं समस्त अजमेर जिला देहात के कार्यकारिणी पदाधिकारी डिजिटल वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में भाग लिया
Previous Post Next Post