Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
 सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत प्रतिदिन की तरह रविवार को भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए महिलाओं को फेस मास्क, साबुन व सेनेटाइजर वितरित किए गए। बजरिया मंडल में कच्ची बस्तियों व बापू नगर ,खेरदा, अम्बेडकर कालाेनी, शान्ति नगर बैरवा बस्ती, लाल कुआँ क्षेत्र आदि कॉलाेनीयों में कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाकर सोशल  डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए महिलाओं को जरूरी काम से बाहर निकलने एवं साबुन से बार-बार हाथ धोने, घर में साफ- सफाई रखने, कम से कम बातचीत या लेन-देन के समय 2 गज की दूरी बनाएं रखने तथा हर समय मास्क लगाने सहित महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया एवं भविष्य में उनका लाभ दिलाने में मदद का हाथ बंटाने की भी बात कही गई। इस मौके पर महिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संतोष मथुरिया, श्रीमतीकृष्णा गुप्ता,भाजपा नेता लाल देवी गुर्जर ,श्रीमती पाना देवी आदि महिलाएं भी उपस्थित रही।
Previous Post Next Post